एक्सप्लोरर

Money Horoscope 25 August: लक्ष्मी जी आज इन 5 राशियों से हो सकती हैं नाराज, जानें आज का आर्थिक राशिफल

Arthik Rashifal, Money Horoscope 25 August, Daily Financial Horoscope: धन के मामले में 25 अगस्त का दिन कुछ राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है. जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल (Financial Horoscope).

Money Horoscope 25 August 2022, Daily Financial Horoscope: वृषभ राशि वालों को धन के मामले में आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है. आज का दिन सभी राशियों के लिए खास है. लक्ष्मी जी की कृपा आज के दिन किन राशियों पर होने जा रही है. आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल(Arthik Rashifal)-

मेष राशि- धन के मामले में आज दिन अच्छा रहेगा. आप नौकरी के साथ-साथ किसी और काम में भी हाथ आजमाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे, लेकिन बिजनेस कर रहे लोगों को  मुनाफा थोड़ा कम होगा. फिर भी वह अपने आसानी से निकाल पाएंगे. आपको आज किसी को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो आपका धन फंस सकता है. आप आज किसी सरकारी संस्था में कुछ धन दान के रूप में दे सकते हैं. खर्चों के बावजूद भी आप भविष्य के लिए धन संचय करने में कामयाब रहेंगे.

वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज दिन धन के मामले में अच्छा संकेत लेकर आ रहा है. आपको किसी प्रॉपर्टी से बड़ा लाभ मिल सकता है. आपके दोस्त भी आपकी बातो से प्रसन्न रहेगे व उनके लिए किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन कर सकते हैं. किसी पुराने निवेश से भी आज आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको ससुराल पक्ष से भी लाभ होने की पूरी उम्मीद बनती दिख रही है, जिससे आपकी सारी समस्याएं हल होंगी.

मिथुन राशि- धन के मामले में आज दिन थोड़ा कमजोर रहेगा. आर्थिक स्थिति कमजोर होने से आपको अपने खर्चों में भी कमी करनी होगी, नहीं तो आपका संचय धन भी काफी हद तक समाप्त हो सकता है. आपके कुछ महत्वपूर्ण काम अटक सकते हैं, जिनको आप को पूरा करने की कमी होगी. आपकी डेली इन्कम तो नॉर्मल रहेगी, लेकिन आपके खर्चे सबसे अधिक रहेंगे, जिसके वजह से आपके पास धन संचय नहीं हो पाएगा और आप परेशान रहेंगे.

कर्क राशि- धन के मामले में आज दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है. आज आपकी सेहत पर खर्चा अधिक होगा. आपको कुछ टेस्ट  कराने पड सकते हैं, जैसे आपके खर्चे बढ़ेंगे, लेकिन सरकारी नौकरी मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आप किसी नई प्रॉपर्टी को खरीदने की भी योजना बना सकते हैं, जिसमें आप काफी हद तक सफल भी होंगे. व्यापार कर रहे लोग व्यापार की योजनाओं को फिर से शुरू करके अच्छा धन कमा सकते हैं.

सिंह राशि- धन के मामले में आज आपको सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि आपको किसी यात्रा पर जाते समय आपके धन की चोरी हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोगों को भी धन हानि के योग बनते दिख रहे हैं, इसलिए सावधान रहें. आज आपको किसी  व्यक्ति के ऊपर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक रहेगा. नौकरी कर रहे लोगों की इन्कम अच्छी रहेगी, लेकिन आपको कुछ खर्चा में तालमेल बनाना बेहतर रहेगा, नहीं तो आपको कोई समस्या परेशान कर सकती हैं.

कन्या राशि- आज का दिन धन के मामले में मिलाजुला रहेगा क्योंकि आपको अपने धन को लेकर कोई चिंता नहीं होगी. आपके व्यापार में अटका हुआ धन मिलने से आपको कुछ जरूरी कामों के लिए खर्चा करने में कामयाब मिलेगी. ईश्वर की कृपा से आपके व्यापार में अकस्मात् धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं. धन के मामले में आज कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है.

तुला राशि- धन को लेकर आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा लाभ मिलने की पूरी उम्मीद है. आपको आज किसी को पैसा उधार देने से बचना होगा. यदि आपका कोई पुराना लोन पास नहीं हो रहा था तो आज पास हो सकता है जिससे आपको पैसा मिलेगा. आज आप गवर्नमेंट से धन प्राप्त कर सकते हैं. आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर भी खर्चा करेंगे.

वृश्चिक राशि- यदि धन के नजरिए से देखा जाए तो आज आपको आपके दोस्त के दृष्टिकोण से अच्छा काम मिलेगा. आप आज जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे लेकिन आपकी संतान आपकी परेशानी बन सकती है जिन पर आपको लगाम अवश्य लगानी होगी. आज आप परिवार में छोटे बच्चों के लिए कोई गिफ्ट लेकर आएंगे. आप आज आप अपने पुराने उतारने का विचार बना सकते हैं

धनु राशि- धन के नजरिए से देखें तो आज दिन परेशानी लेकर आएगा. व्यापार में भी मन मुताबिक धन लाभ न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे. आज आप कुछ खर्चे से जानबूझकर करेंगे लेकिन कुछ मजबूरी में आपके सामने आ सकते हैं जिससे आपको अपने धन की चिंता सताएगी लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिलने से आप की वेतन वृद्धि हो सकती है. 

मकर राशि- आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य रहेगा. व्यवसाय की योजनाओं को गति तो मिलेगी लेकिन फिर भी वह आपको अपना लाभ नहीं दे पाएंगे जितने की आपको उम्मीद थी. नौकरी में कार्यरत लोगों को आगे बढ़ने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आज आप कोई अच्छा निवेश करने में कामयाब रहेंगे.

कुम्भ राशि- आज के आर्थिक राशिफल के अनुसार आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने के स्पष्ट संकेत मिलते हैं और इनकम सामान्य रहने की वजह से आपको बहुत ज्यादा ध्यान देना पड़ेगा क्योंकि बचत भी खर्च होने लग जाएगी, इसलिए आपको अपने वित्तीय प्रबंधन पर बहुत ज्यादा ध्यान देना चाहिए. पारिवारिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए केवल बहुत आवश्यक खर्च करें और किसी बीमार को दवा भी दिलवा सकते हैं लेकिन फिजूलखर्ची से बचना ही बढ़िया होगा.

मीन राशि- आज धन को लेकर आपको उतार-चढ़ाव की स्थिति का सामना करना पड़ेगा क्योंकि धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं. साथ ही साथ धन खर्च के योग भी बन रहे हैं, इसलिए धन का आगमन और धन का प्रस्थान एक साथ हो सकता है और आपका हाथ खाली रह सकता है, इसलिए आपको सावधानी रखनी चाहिए और अपने धन की प्राप्ति की योजनाओं को मजबूती देनी चाहिए.

कुत्ते को रोटी खिलाने से क्या होता है? नहीं जानते हैं तो जान लें, ये तीन ग्रह भी देने लगते हैं शुभ फल

Horoscope Today 25 August: कन्या राशि के लिए बन रहे हैं नौकरी में प्रमोशन के आसार, आप भी जानें अपना आज का राशिफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'एक रुपया नहीं है..'कंगाल अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
'कंगाल' अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स

वीडियोज

Mahadangal: मोदी पर विवादित बयान, हो गया बवाल | PM Modi | Congress Controversial Statement
Gold Investors Alert! अब पुराने Gold से भी कमाएं Passive Income | Gold Leasing Explained
Vodafone Idea में तूफानी तेजी! AGR Moratorium की खबर से शेयर 52-Week High पर| Paisa Live
Indian Stock Market गिरा! FPI Selling, Global Weakness का असर | Paisa Live
India@2047 Entrepreneurship Conclave: इंडिगो मिस मैनेजमेंट पर ये बोलकर राघव ने किस पर साधा तंज?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
नितिन नबीन दूसरे सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष, खरगे सबसे बुजुर्ग; सबसे कम उम्र के किस नेता के पास पार्टी की कमान?
महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव का बजा बिगुल, 15 जनवरी को BMC के लिए वोटिंग, 16 को नतीजे
'देवता को एक मिनट भी विश्राम नहीं करने देते और धनी लोग तो..., श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'देवता को विश्राम नहीं करने देते', श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन की टाइमिंग पर बोले CJI सूर्यकांत
'एक रुपया नहीं है..'कंगाल अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
'कंगाल' अंगद बेदी संग अपनी बेटी की शादी नहीं करवाना चाहते थे नेहा धूपिया के पेरेंट्स
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
ऑस्ट्रेलिया में शाहीन अफरीदी की घनघोर बेइज्जती, डेब्यू मैच में हो गया ये कांड, जानें पूरा मामला
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली हेडक्वार्टर में अमित शाह और जेपी नड्डा मौजूद
BJP के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने संभाला कार्यभार, दिल्ली HQ में शाह-नड्डा मौजूद
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
मार्च से पहले पीएफ से यूपीआई होगा लिंक, ATM से निकलेगा पैसा; जानें कैसे आसान हो जाएगा प्रोसेस
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
इंसानी आंखों को चकमा देने में माहिर है ये सांप, काटा तो पानी भी नहीं होगा नसीब
Embed widget