एक्सप्लोरर

Money Horoscope 23 August: मेष को लाभ, वृषभ राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, अन्य राशि वाले भी जानें आज का आर्थिक राशिफल

Arthik Rashifal, Horoscope 23 August, Daily Financial Horoscope: धन के मामले में आज का आर्थिक राशिफल क्या कहता है? किन राशियों लाभ और किन राशि वालों की मिलेगी हानि, जानें आर्थिक राशिफल.

Money Horoscope 23 August 2022, Daily Financial Horoscope, Horoscope Today: पंचांग के अनुसार आज यानि 23 अगस्त 2022, मंगलवार को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. आज एकादशी की तिथि भी है और सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है. धन के मामले में आज का दिन आपके लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं, आज का आर्थिक राशिफल(Arthik Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- धन की स्थिति अच्छी रहेगी, यह वह समय है, जिसमें आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा और अच्छा बेनिफिट मिल सकता है. यदि आपने पहले इसके लिए अप्लाई किया हुआ है, तो आज आपको उसमें सफलता मिल सकती है. आज का दिन कोई कर्जा चुकाने में भी मददगार रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus) - धन के आगमन की अच्छी सूचना मिलने से मन में हर्ष की भावना रहेगी. बृहस्पति, बुध और सूर्य के प्रभाव से आपको आज आर्थिक रूप से किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.  परिवार में किसी की सेहत के लिए खर्चा जरूर करना पड़ेगा, लेकिन पैसा अच्छा होने से चिंता नहीं करना ज्यादा अच्छी बात होगी. आज किसी दोस्त के साथ टाइम बिताएंगे और कुछ खर्च करेंगे.

मिथुन राशि (Gemini) - आपकी धन की स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी. आज बहुत ज्यादा खर्चा करने होंगे और बड़े खर्चे करने होंगे. प्रॉपर्टी को लेकर मकान को लेकर बहुत खर्च करने की स्थिति बन रही है. यदि आप मकान देख रहे हैं, तो हो सकता है कि आज उसका सौदा पक्का हो जाए, जिससे आपको कुछ पैसा देना पड़े, लेकिन खर्चे शुभ कामों पर होंगे. यह आपके लिए खुशी की बात होगी.

कर्क राशि (Cancer)- 23 अगस्त मंगलवार का दिन आपके लिए खर्च का दिन रहेगा. बहुत ज्यादा खर्चे करने की प्रवृत्ति भी होगी और आपको लगेगा कि आज आपके हाथ में जो भी पैसा है, वह किसी ना किसी काम में खर्च कर दिया जाए, क्योंकि सारे खर्चे आपको जरूरी लगेगे, लेकिन इससे आपका बजट बिगड़ सकता है, इसका ध्यान रखें. 

सिंह राशि (Leo)- आज का आर्थिक राशिफल कहता है कि आपको धन की प्राप्ति होने वाली है, इसलिए आपको निश्चिंत हो जाना चाहिए और कुछ नया काम करना चाहे, तो उसकी शुरुआत करने के बारे में भी विचार कर सकते हैं. धन प्राप्ति के सुंदर संयोग बनेंगे और आपके रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे. आज का दिन धन के लिए अच्छा है. आज दोस्तों के ऊपर कुछ खर्च करेंगे.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि का आज का आर्थिक राशिफल यह दर्शा रहा है कि आज किसी सरकारी काम के लिए आप पैसा जमा कर सकते हैं, लेकिन आपके पास इनकम अच्छी दिखाई दे रही है, जिससे आपके पास पैसा रहेगा और हाथ में भी पैसा रहने की स्थिति बनेगी, खर्चे नियंत्रण में रहेंगे, लेकिन इन्वेस्टमेंट करने से बचें.

तुला राशि (Libra)- धन की स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी. एक तरफ तो आपको अच्छे धन की प्राप्ति होगी. किसी प्रॉपर्टी या सरकारी स्कीम का पैसा मिल सकता है. दूसरी तरफ जरूरत के कामों पर खर्च होंगे. पढ़ाई लिखाई व संतान के ऊपर खर्च होने के योग बन रहे  हैं. 

वृश्चिक राशि (Scorpio)- धन के नजरों से आज दिन आपके लिए कोई अच्छी खबर लेकर आया है. आपके रुके हुए काम पूरे होने से आपको सफलता होगी. आपके व्यापार में भी आज धन  लाभ कमाने का आपको अच्छा अवसर मिलेगा. घर में आप कोई वाहन लेकर आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां आएंगी. जीवनसाथी के मन की इच्छा को आप पूरा कर सकते हैं, उन्हें घुमाने फिराने भी लेकर जाएंगे. आपको  किसी पहले किए गए इन्वेस्टमेंट से भी लाभ मिल सकता है.

धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहने वाला है, लेकिन आपको इन्कम के साथ-साथ अपने खर्चों को नहीं बढ़ाना है, नहीं तो इन्कम कम होगी और खर्चे अधिक होंगे, तब आपको परेशानी होगी. आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने पर जोर दे सकते हैं. संतान के लिए आप किसी नए नये व्यवसाय को करा सकते हैं. बिजनेस कर रहे लोग आज थोडे उतार-चढ़ाव के बाद भी मन मुताबिक लाभ कमाएंगे. शेयर मार्केट से जुड़े लोग अच्छा  धन कमा सकते हैं.

मकर राशि (Capricorn)- धन के मामले में आज आप लकी रहने वाले हैं, क्योंकि पैसों की कोई कमी नहीं आने वाली है, लेकिन आपका कोई राज बाहर आने से आपकी मानहानि की स्थिति बन सकती है और उसको छुपाने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं, इसलिए थोड़ा सा ध्यान रखें. गवर्नमेंट से रिलेटेड किसी मैटर में गलत काम ना करें.

कुम्भ राशि (Aquarius)- आज कुछ खर्च करने पड़ेंगे, ऐसे खर्च जो बहुत महत्वपूर्ण हैं और आपके घर की जरूरत के हिसाब से हैं, इसके लिए थोड़ी सी जेब ढीली करनी तो पड़ेगी, लेकिन आप परेशान ना हो. कृपया आपका आने वाला भविष्य बहुत अच्छा है. आपके पास पैसे आने की स्थिति बन रही है. आपको अपने बिजनेस से अच्छे बेनिफिट मिलेंगे.

मीन राशि (Pisces)- धन को लेकर आप राहत की सांस ले सकते हैं, क्योंकि आपके परिश्रम का फल अब मिलने वाला है. आज खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और इन्कम ठीक-ठाक होने की वजह से आप संतुष्टि का लेवल फील करेंगे. आपको ईश्वर की कृपा से कुछ अच्छी सूचना सुनने को मिलेगी, जिससे आप धन को लेकर निश्चिंत हो जाएंगे.

Ganesh Utsav 2022: गणेश चतुर्थी पर दो बेहद शुभ योग में पधारेंगे गणपति जी, जानें मुहूर्त और महत्व

Durga Puja 2022 Date: शारदीय नवरात्रि सितंबर में इस दिन से होगी शुरू ? जानें इस बार किस पर सवार होकर आएंगी मां

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget