एक्सप्लोरर

Money Horoscope 22 August: इन राशि वालों को हो सकती है धन की हानि, जानें आज का आर्थिक राशिफल

Arthik Rashifal, Horoscope 22 August, Daily Financial Horoscope: पंचांग के अनुसार 22 अगस्त 2022 को धन के मामले में कुछ राशियों को सावधानी बरतनी होगी. सभी राशियों का जानते हैं आर्थिक राशिफल (Rashifal).

Money Horoscope 22 August 2022, Daily Financial Horoscope: राशिफल की दृष्टि से 22 अगस्त 2022, सोमवार का दिन आपके लिए कैसा होने वाला है. मेष से मीन राशि तक का आइए जानते हैं आज का आर्थिक राशिफल(Arthik Rashifal)-

मेष राशि (Aries)- धन के मामले में दिन बढ़िया रहेगा. गवर्नमेंट सेक्टर से कुछ अच्छे काम के पैसे मिल सकते हैं. आप किसी सेविंग योजना में पैसे लगाकर अपने पैसों को बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं. घर वालों की भी इनकम में आज बढ़ोतरी दिखाई देगी, जिससे घर का माहौल भी सही रहेगा और आप सभी के पास कोई ना कोई तो वजह होगी, जिससे आप खुश रहेंगे और कुछ नई खरीदारी करेंगे.

वृषभ राशि (Taurus)- धन के मामले में दिन कुछ नया करने के लिए प्रेरणा देगा. आप किस तरह पैसे बढ़ें, इस पर ध्यान देंगे लेकिन आपको उसके साथ यह भी सोचना होगा कि पैसों की बर्बादी किस तरह रुके क्योंकि आप खुले हाथ से पैसा खर्च कर रहे हैं, जो बाद में आपके लिए टेंशन का कारण बन सकता है. खर्चों को नियंत्रण में रखेंगे तो आज अच्छा पैसा हाथ में बचा पाएंगे.

मिथुन राशि (Gemini)- पैसों के मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन अपने किसी की जरूरत पूरी करने में आप अच्छा पैसा खर्च करेंगे. किसी की मदद करने के लिए भी अच्छा मौका है. यदि किसी की पढ़ाई में कोई रुकावट आ रही है, तो आप कुछ खर्च करके उसकी मदद कर सकते हैं, इससे ना केवल आपको दुआ मिलेगी बल्कि आपको जीवन में सफलता के योग बनेंगे.

कर्क राशि (Cancer)- धन के मामले में आज का दिन खुशकिस्मती से भरा रहेगा. आप जिस काम को भी करना चाहेंगे, उसी में सफलता मिलेगी और आपके पास पैसे आएंगे. यदि डेली इन्कम को लेकर आप कुछ सोच रहे हैं, तो आज आपकी वह बात पूरी हो सकती है और आपके पास धन आने की स्थिति बनेगी. प्रॉपर्टी के मामले में किए गए प्रयास सफल होंगे. 

सिंह राशि (Leo)- धन के मामले में दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. खर्चों में बढ़ोतरी होने से आपके दिमाग में टेंशन रहेगी और वह खर्चे आपके सिर पर मंडराते रहेंगे, इसलिए आपको थोड़ी समझदारी दिखानी पड़ेगी. ज्यादा मौज-मस्ती पर पैसे खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें और धन का सदुपयोग करने पर ध्यान दें. घर के किसी व्यक्ति को कुछ पैसे देकर उनकी मदद कर सकते हैं.

कन्या राशि (Virgo)- आर्थिक नजरिए से दिनमान बढ़िया नजर आ रहा है. आपकी इनवेस्टमेंट आज आपको अच्छा रिटर्न दे सकती हैं. आप बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए किसी नई स्कीम के बारे में सोच सकते हैं. आपको अपने कुछ दोस्तों को टोकना चाहिए, जिन्होंने आप से पैसे लिए हैं और अभी तक वापस नहीं लौटाए है, क्योंकि जब तक आप उनसे कहेंगे नहीं आपका पैसा वापस नहीं मिलेगा.

तुला राशि (Libra)- धन के मामले में सफलता दायक दिन रहेगा. आपके अपने किसी खास जानकार की वजह से आपका पैसा डूबने से बच सकता है, जिससे आपने धन्यवाद देंगे और हो सकता है, कोई पार्टी भी दे दें. पैसे को सोच समझकर खर्च करें और इधर-उधर चिटफंड में पैसा ना लगाएं, नहीं तो उसके वापस लौटने की समस्या हो जाएगी और आपका मानसिक तनाव बढ़ेगा. घर में किसी की सेहत बिगड़ सकती है, जिस पर अच्छा खर्च करना पड़ेगा.

वृश्चिक राशि (Scorpio)- धन के नजरिए से आज का दिन बढ़िया रहेगा. धन की आवक होगी और आपकी योजनाएं सफल रहेंगी, रुके हुए काम भी पूरे होने लगेंगे. घर की किसी बहुत जरूरत की चीज जो बहुत लंबे समय से अटकी हुई थी, आज आप लेकर आ सकते हैं, जिससे घर में खुशी आएगी. जीवन साथी किसी चीज की डिमांड कर सकता है. उस डिमांड को पूरा करने के लिए आप शॉपिंग पर जा सकते हैं, लेकिन आपकी जेब कुछ ज्यादा ही ढीली हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)- आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा रहने की उम्मीद है. आप अपनी खुशी के लिए बहुत ज्यादा खर्चे तो करेंगे, लेकिन इन्कम भी अच्छी होगी. डेली इन्कम बढ़िया होने से आपको कोई तनाव कोई चिंता नहीं सताएगी. आपकी संतान आपसे कोई बड़ी डिमांड कर सकती है और उस डिमांड को पूरा करने से आपकी जेब पूरी तरह से खाली हो सकती है, इसलिए आप बहुत सोच समझेंगे और इस बारे में बहुत ज्यादा विचार करेंगे.

मकर राशि (Capricorn)- आर्थिक रूप से आज का दिन बढ़िया रहेगा. आप जो भी कोशिश कर रहे थे, वह कामयाब तो होंगी, लेकिन उसके लिए आपको कोई बड़ी कीमत भी चुकानी पड़ सकती है. कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको जीत मिल सकती है, लेकिन उसमें आपको कुछ खर्च भी करने पड़ेंगे अगर किसी से पैसे उधार लिए थे, तो आज आपके पास पैसा उधार मांगने आ सकता है और पैसे ना देने पर आप को उल्टा सीधा कह सकता है.

कुम्भ राशि (Aquarius)- आर्थिक रूप से आज का दिन अच्छा है. पैसों को लेकर जो भी डिसीजन आप लेना चाह रहे थे, वह आज ले सकते हैं, इनके लिए दिन अच्छा रहेगा, ना केवल आज बल्कि आज के डिसीजन की वजह से भविष्य में भी आपके पास अच्छा धन आने की स्थिति बनेगी. धन की आवक से आपकी आर्थिक स्थिति तो ठीक होगी ही आपके कुछ रुके हुए काम में बनेंगे और किसी प्रॉपर्टी में हाथ डालना चाह रहे थे, तो आज डाल सकते हैं.

मीन राशि (Pisces)- धन को समेटने के बहुत ज्यादा प्रयास आपके द्वारा किए जा रहे हैं, आपको इतनी आवश्यकता नहीं है बल्कि अपने जीवन को जीना सीखें पैसा तो आता जाता रहेगा, लेकिन इस के चक्कर में अपनी खुशियों को पीछे ना छोड़े पर छोटी-छोटी खुशियों को अनुभव करें, इसी से आपका  जीवन अच्छा होगा. आज किसी को पैसा उधार देने से बचें क्योंकि उसके वापस लौटने की संभावना कम है, लेकिन यदि आपका अपना कोई आज आपसे किसी चीज की डिमांड करता है, तो उसे पूरी करने की कोशिश करें.

Horoscope Today 22 August 2022: मेष, मकर, मीन राशि वाले न करें ये काम, सभी राशियों का जानें आज का राशिफल

Weekly Horoscope 2022: मेष, कर्क, मकर और मीन राशि वालों को इस हफ्ते देना होगा ध्यान, सभी राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO एल्बर्स , आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
इंडिगो संकट पर सरकार सख्त, जांच कमेटी के सामने पेश हुए CEO, आज DGCA करेगी सवाल-जवाब
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
अखिलेश यादव का आरोप, 'सरकार की आलोचना करो तो BJP पुराने केस खोलकर गिरफ्तार करती है'
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला, पंजाब की मिस्सी रोटी... PM मोदी के NDA सांसदों को दिए डिनर का मेन्यू वायरल
कश्मीर का कहवा, बंगाल का रसगुल्ला... PM मोदी ने NDA सांसदों को दिया डिनर; मेन्यू वायरल
IND vs SA 2nd T20: 10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
10 या 12 नहीं... भारतीय गेंदबाजों ने फ्री में दक्षिण अफ्रीका को दिए पूरे 22 रन; बन गया 'शर्मनाक' रिकॉर्ड
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी पिता अमिताभ बच्चन की फिल्म
'शोले' की री-रिलीज से पहले अभिषेक बच्चन का खुलासा, कभी थिएटर में नहीं देखी फिल्म
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
कोई वेबसाइट या ऐप फेक या नहीं, कैसे करें पता? फ्रॉड होने से बचा लेगा यह तरीका
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान में किसे कितना मिलता है रिजर्वेशन, जानें किन स्टूडेंट्स को मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
Embed widget