Mithun Rashifal Today, Gemini Daily Horoscope for 13 December 2022: मिथुन राशि वालों के लिए  13 दिसंबर 2022, आज का दिन अच्छा रहने वाला है. सामाजिक कार्य में भाग लेंगे तो आपको आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा. आइए जानते हैं मिथुन राशि का आज का राशिफल-

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है. दांपत्य जीवन की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ से भरा रहेगा. आज परिवार में किसी के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिसके कारण मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. सभी लोगों का आना जाना लगा रहेगा. नौकरी कर रहे जातकों को आज अपने कार्यों के प्रति इमानदारी दिखानी होगी.

आपको अपने कार्यों को समय पर पूरा करना होगा. आज आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र सकते हैं, जिससे आपको सावधान रहने की आवश्यकता है. व्यापार कर रहे जातको की बात करें तो आज आपको व्यापार में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे आपका मन खुश होगा. रियल एस्टेट में निवेश संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ले. आज आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी. आस पड़ोस में चल रहे वाद-विवाद में पड़ने से आपको बचना होगा.

आज आपको कोई क्रोध दिलाने की बार-बार कोशिश करेगा लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करना होगा. विद्यार्थी अपने किसी विषय में समस्या को लेकर अपने माता-पिता से बात कर सकते हैं. माता-पिता के द्वारा उन्हें कोई कोचिंग सेंटर ज्वाइन कराया जाएगा.

संतान को उचित शिक्षा दिलाने के लिए आप इधर उधर बातचीत करते हुए नजर आएंगे. जो लोग घर से दूर नौकरी कर रहे हैं, आज उन्हें परिवार की याद सता सकती है, वह उनसे मिलने घर आएंगे. सभी परिवार वाले काफी खुश नजर आएंगे. आज आपका मित्र आप से टकरा सकता है, मित्र से मिलकर आपको काफी प्रसन्नता होगी.

ये भी पढ़ें

नए साल में आजमाएं हरी इलायची के ये टोटके, हर काम में मिलेगी सफलता

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.