Mesh Rashifal Today In Hindi: पंचांग के अनुसार 2 दिसंबर को मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीय तिथि है और चंद्रमा मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. इस दिन नक्षत्र मृगशिरा नक्षत्र बना हुआ है. इस दिन कई मामलों में मेष राशि वालों को सफलता प्राप्त हो सकता है, लेकिन कुछ मामलों में हानि की भी स्थिति बनी हुई है.

आज का स्वभाव: मेष राशि वाले आज उत्साहित रहेंगे. हर कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आतुर रहेंगे. काफी हद तक इसमें सफलता भी प्राप्त होगी. आज के दिन बड़े निवेश के बारे में सोच सकते हैं. आज के दिन धन का प्रयोग सोच समझ कर ही करें. क्योंकि हानि का योग बना हुआ है. जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा.

सेहत: मेष राशि वाले आज सेहत का विशेष ध्यान रखें. आज नाक और गले से जुड़ी कोई परेशानी हो सकती है. आज अनुशासित दैनिक दिनचर्या का पालन करें. आज संतुलित आहार लें और मौसम का ध्यान रखें.

करियर: मेष राशि वाले आज सभी कार्यों को जिम्मेदारी से पूरा करने में सफल रहेंगे. लेकिन इसके लिए आपको मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा. तनाव के कारण कार्य की गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. इसलिए दिमाग को तरोताजा रखने का प्रयत्न करें. ऑफिस और बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी हुई है. नई जिम्मेदारियां भी मिल सकती हैं. व्यापार को लेकर आज नए लोगों से मिलना हो सकता है. कोई रूका कार्य पूर्ण होगा.

धन की स्थिति: मेष राशि के जातक आज धन के मामले सर्तक रहें. आज धन का संचय करने के बारे में विचार और प्रयास करने चाहिए. धन के मामले में आज के दिन किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है. लेनदेन के मामले में सावधान रहें.

आज का उपाय: मेष राशि वाले आज भगवान गणेश जी की पूजा करें. आज के गाय को हरा चारा खिलाएं. आज क्रोध न करें और वाणी को मधुर बनाएं रखें.

Chanakya Niti: चाणक्य की ये दो विशेष बातें, जीवन को सफल बनाने के लिए हैं काफी, जानिए आज की चाणक्य नीति