एक्सप्लोरर

Mesh Rashifal June 2024: जून में रूचक और शंख योग कराएंगे मेष राशि वालों को लाभ, जानिए पूरे महीने का राशिफल

Aries Monthly Horoscope 2024: मेष (Mesh) के लिए जून 2024 का महीना बिजनेस, परिवार, सेहत, शिक्षा, करियर, प्रेम और मैरिड जीवन के लिए कैसा रहेगा. जानें ज्योतिष से मेष का मासिक राशिफल (Masik Rashifal).

Mesh Rashifal June 2024: मेष राशि वालों के लिए जून 2024 का महीना अच्छा रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की चाल में बदलाव और इससे बनने वाले योग बिजनेस में आपको लाभ कराएंगे. शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है. वहीं पारिवारिक और वैवाहिक जीवन के लिए जून का महीना बढ़िया रहेगा.

आइए विख्यात ज्योतिष (Astrologer) से जानते हैं मेष राशि (Aries Zodiac) वालों के नौकरी, बिजेनस, शिक्षा, यात्रा, सेहत, प्रेम और परिवार के मामले में कैसा रहेगा जून का महीना.

मेष राशि जून 2024 मासिक राशिफल (Aries June 2024 Horoscope)

व्यापार और धन (Business and Wealth Horoscope): 01 जून से आपकी राशि में मंगल स्वगृही होकर रूचक योग बनाएंगे जिससे इस महीने मार्केट पर आपकी पकड़ बनेगी और आपकी चारों ओर तारीफ हो सकती है. 13 जून तक द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिससे किसी की सलाह लेकर शेयर बाजार, म्यूचुअल फंड्स प्रॉपर्टी वगैरह में इन्वेस्टमेंट करना शुभ रहेगा.

नए कारोबार की शुरुआत करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति चेक कर लें, तो ठीक रहेगा. 11 जून तक द्वितीय भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे इस महीने में इमिटेशन, जेम्स एण्ड ज्वेलरी मेकिंग बिजनेस एक्सपेंसेज पर पकड़ रखने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है. गुरु का द्वादश भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे बिजनस को नैतिक रूप से कानूनों के दायरे में रहकर चलाना इस महीने कोई आपसे सीखें.

नौकरी-पेशा (Job and Career Horoscope): 01 जून से आपकी राशि में मंगल स्वगृही होकर रूचक योग बनाएंगे जिससे इस महीने में आपकी वर्किंग स्किल्स आपको एक अच्छा टीम लीडर बना सकती है. प्रिंटिंग प्रेस फील्ड में कार्य करने वाले लोगों को काम में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा.11 जून तक द्वितीय भाव में बुध-शुक्र का लक्ष्मीनारायण योग रहेगा जिससे अपने काम को और बढ़िया करने और डेडिकेटेड रहने से आपके प्रमोशन के चांसेज बढ़ सकेंगे.

अगर आप प्राइवेट जॉब करते हैं तो आपको नए मौके मिलेंगे. गुरु की पाचवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व दशम भाव पर होने से अपने कॉन्फिडेंस और अपडेटेड रिज्यूम से इस महीने प्राइवेट जॉब आसानी से मिल सकता है. अपने काम से आप बॉस को इम्प्रेस करेंगे में सफल होंगे.

पारिवारिक और प्रेम जीवन (Family and Love Life Horoscope): 11 जून तक द्वितीय भाव में गुरु-शुक्र का शंख योग रहेगा जिससे अपने आशियाने में खुशहाली और प्रेम बनाए रखने में आप की हरसंभव कोशिश रहेगी. 01 जून से मंगल की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से प्रेमी परिंदे अपने अपने पार्टनर के साथ दिल से जुड़े रहेंगे. दाम्पत्य रिश्तें में मजबूती बनी रहेगी. दोनों के बीच तालमेल से रिश्तों में मिठास बढ़ेगा.

बच्चों के साथ जून मंथ की छुट्टियों को एंजॉय करेंगे. 12 जून से शुक्र का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे आपकी मैरीड लाइफ में चल रही गलतफहमियां पूरी तरह से खत्म हो जाएगी और समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. पहले से चली आ रही अनबन भी दूर होगी.

स्टूडेंट्स और शिक्षार्थी (Students and Learners Horoscope): गुरु का पंचम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे जॉब ऑरिएंटेड स्टूडेंट्स कॉचिंग क्लास में अपने पूरी लगन के साथ पढ़ते दिखेंगे. खेल से जुड़े लोगों के लिए जून महीने में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है.

13 जून तक द्वितीय भाव में सूर्य-बुध का बुधादित्य योग रहेगा जिसस प्रतियोगी परीक्षा में प्रतिभागियों को अच्छे परिणाम के लिए रिवीजन पर पूरा ध्यान रहेगा.15 जून से सूर्य का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे हायर एजुकेशन में स्टूडेंट्स और लर्नर्स बेस्ट परफॉर्मेंस दे पाएंगे.

स्वास्थ्य और यात्रा (Health & Travel Horoscope): गुरु की पाचवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से डाइटीशियन की सलाह से आपको परफेक्ट डाइट, प्रेजेंट टाइम में परफेक्ट और फिट रखने से जुड़ी बातें जाननी चाहिए, क्योंकि ये आपके लिए रामबाण है. 01 जून से मंगल का षष्ठ भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे फैमिली में सभी के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहेंगे पर हो सकता है उतना नहीं रख सकेंगे जितना चाहते हैं.

राहु की सातवीं व नौवीं दृष्टि षष्ठ भाव व अष्टम भाव पर होने से इन गर्मी की छुट्टियों में स्मॉल फैमिली ट्रिप पर आपके घर अतिथि आ सकते हैं. आप उनकी मेहमान नवाजी में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे.

मेष राशि वालों के लिए उपाय (Mesh Rashi June 2024 Upay)

06 जून शनि जयंती पर- प्रातः काल स्नानादि से निवृत होकर शनि महाराज का ध्यान करते हुए “ऊँ सौम्याय नमः” मंत्र की तीन माला का जाप करें और काली वस्तुओं का दान करें.
18 जून निर्जला एकादशी पर- भगवान विष्णु को लाल रंग का फूल अर्पित करें. इस राशि के लोगों को इस दिन सात अनाज का दान करना चाहिए और इसके साथ ही सवा सौ ग्राम देसी घी भी दान करें.

ये भी पढ़ें: June Vrat Tyohar 2024: निर्जला एकादशी, गंगा दशहरा, बड़ा मंगल कब ? जून महीने के व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां जानें
Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

पंडित सुरेश श्रीमाली न केवल भारत, बल्कि विश्व स्तर पर एक ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्य, न्यूमरोलॉजी विशेषज्ञ, और मोटिवेशनल स्पीकर के रूप में जाने जाते हैं. राजस्थान के जोधपुर से संबंध रखने वाले पं. श्रीमाली जी को ज्योतिषीय परंपरा विरासत में मिली है. इनके पूज्य पिता स्व. पं. राधाकृष्ण श्रीमाली, स्वयं एक महान ज्योतिषविद और 250+ पुस्तकों के लेखक थे. पं. सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों से अधिक का ज्योतिषीय अनुभव है और वे वैदिक ज्योतिष, अंक ज्योतिष, वास्तु शास्त्र, पिरामिड शास्त्र और फेंग शुई जैसे अनेक विधाओं में दक्ष हैं. उनकी भविष्यवाणियां सटीक, व्यावहारिक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से युक्त होती हैं, जो उन्हें आम जनमानस से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक विशेष पहचान दिलाती हैं. अब तक 52 से अधिक देशों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके पं. श्रीमाली ने ऑस्ट्रेलिया, जापान, अफ्रीका, अमेरिका, कनाडा सहित विश्व के कई प्रमुख देशों में व्यक्तिगत परामर्श, सेमिनार और लाइव ज्योतिषीय सत्र आयोजित किए हैं. ये न केवल भारतीय समुदाय, बल्कि विदेशी नागरिकों में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं. मीडिया व सोशल मीडिया प्रभाव:इनका लोकप्रिय टीवी शो "ग्रहों का खेल" लाखों दर्शकों द्वारा देखा जाता है. इसके साथ ही, वे सोशल मीडिया पर भी अत्यंत सक्रिय हैं, YouTube पर 1.9 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स, Instagram और Facebook पर लाखों फॉलोअर्स, जहां वे दैनिक राशिफल, मासिक भविष्यफल, रेमेडी टिप्स और आध्यात्मिक मार्गदर्शन नियमित रूप से साझा करते हैं. पंडित सुरेश श्रीमाली को 32 वर्षों का ज्योतिषीय अनुभव है.  52 से अधिक देशों में सेवाएं देने का भी अनुभव है. दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें महारत प्राप्त है.  आध्यात्मिक व प्रेरक वक्ता के रूप में भी इनकी वैश्विक पहचान है. आधुनिक वैज्ञानिक सोच के साथ पारंपरिक ज्योतिष का संगम इनके ज्ञान में दिखाई देता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

14 April Birthday Astrology: डॉ. अंबेडकर से लेकर टाइटैनिक तक, आखिर 14 अप्रैल की तारीख में ऐसा क्या खास है?
14 April Birthday Astrology: डॉ. अंबेडकर से लेकर टाइटैनिक तक, आखिर 14 अप्रैल की तारीख में ऐसा क्या खास है?
Kal Ka Rashifal 15 April 2026: त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता, पढ़ें कल का भाग्यफल
कल का राशिफल (15 अप्रैल 2026): त्रयोदशी तिथि और ब्रह्म योग में मिथुन समेत 4 राशियों को मिलेगी सफलता, जानिए मेष से मीन का हाल?
14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!
14 अप्रैल को खत्म होगा खरमास, 20 से गूंजेंगी शहनाइयां, शादी के लिए मिलेंगे कई शुभ मुहूर्त!
Griha pravesh: गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता
गृह प्रवेश में थोड़ा अधूरा घर क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके पीछे की मान्यता

वीडियोज

होर्मुज के पानी मेें 'मौत का जाल' !
Noida Labour Protest Update: नोएडा में हिंसक प्रदर्शन, कई सेक्टर में फैली टेंशन ! | Noida News
Chitra Tripathi: ट्रंप का 'होर्मुज' प्रहार ईरान भी तैयार! | Hormuz | IranUSCeasefire | Janhit
Bharat Ki Baat: होर्मुज़ को लेकर Trump की अगली चाल क्या? | Strait Of Hormuz | Iran- Irael
Sandeep Chaudhary: गैस और महंगाई पर क्यों गरमाई जनता ? सटीक विश्लेषण | Labour Protest | Seedha Sawal

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bihar New CM LIVE: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
LIVE: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए CM, थोड़ी देर में पेश करेंगे सरकार बनाने का दावा
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
खरगे ने मिलाया हाथ, फिर पीएम मोदी ने कही ऐसी बात, खिलखिला कर हंस पड़े दोनों, देखें मजेदार वीडियो
Noida Protest LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच आया राहुल गांधी का बयान, कहा- मैं हर मजदूर के साथ
LIVE: नोएडा में श्रमिक आंदोलन के बीच आया राहुल गांधी का बयान, कहा- मैं हर मजदूर के साथ
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
CM पद से इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग मिलेगा'
लव अफेयर ने डुबोया इस एक्ट्रेस का करियर, शादी से पहले प्रेग्नेंट हो करवाया अबॉर्शन
लव अफेयर ने डुबोया इस एक्ट्रेस का करियर, शादी से पहले प्रेग्नेंट को करवाया अबॉर्शन
US Iran War: चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
चीन के जिस जहाज को US ने लौटाया, उसी ने तोड़ा ट्रंप का चक्रव्यूह, रिच स्टार्री ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट
Wisden Award Winners 2026 List: विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
विजडन अवार्ड्स में भारत का दबदबा, 9 मुख्य अवार्ड में 7 भारतीय क्रिकेटर्स ने जीते
US Iran War News Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', अमेरिका की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Live: 'होर्मुज कोई सोशल मीडिया नहीं', US की नाकेबंदी पर भड़का ईरान, कहा- अगर किसी ने आपको ब्लॉक किया तो...
Embed widget