मंगल 16 अगस्त को मेष राशि में प्रवेश करेगा. मेष मंगल ग्रह की ही राशि है. अपनी राशि में कोई भी ग्रह उच्च होता है. इससे जातक को अच्छे फल प्राप्त होते हैं. मंगल ग्रह को भूमि, सेना, साहस, पराक्रम, युद्ध आदि का कारक माना जाता है. हम आपको बताते हैं कि मंगल का मेष राशि में प्रवेश सभी राशियों पर क्या प्रभाव डालेगा.

1-मेष : मंगल का प्रभाव लाभकारी होगा. साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. गुस्से पर काबू रखना होगा, सेना, पुलिस और जमीन से जुड़े काम में लाभ होने की संभावना.

2-वृष: मंगल का जाना खर्च बढ़ाएगा. आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. यात्रा सावधानीपूर्वक करें, लेन-देन के मामलों सावधानी बरतें. अदालत में यदि कोई केस चल रहा है तो फैसला आपके हक में आ सकता है.

3-मिथुन:  आय बढ़ेंगी, परिवार में किसी सदस्य से मतभेद गहरा हो सकता है. नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति का योग है.

4-कर्क: कर्मभाव में मंगल का गोचर महिला वर्ग के लिए बहुत शुभ नहीं होगा. पुरुषों के लिए यह शुभ होगा.  रोजगार के लिए किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे.

5-सिंह: धर्म-कर्म के मामलों में काफी भागदारी रहेगी. यात्रा का पूर्ण लाभ मिलेगा. वीजा और विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन सफल रहेगा.

6-कन्या: कार्यक्षेत्र में किसी साजिश का शिकार हो सकते हैं. वाहन चलाते वक्त सावधानी बरतें. आकस्मिक धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है.

7-तुला: व्यापारियों को फायदा होगा लेकिन साझे का व्यापार करने से बचना होगा. विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी. शादी से जुड़ी बातचीत में देरी होगी.

8-वृश्चिक: कर्ज के लेन-देन से बचें, दिया गया धन वापस मिलने में परेशानियां होंगी. स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें. शासन सत्ता का पूर्ण सदुपयोग करें.

9-धनु: विद्यार्थियों को शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता का योग है. आय के साधन बढ़ेंगे. प्रेम विवाह का निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर बेहतर है.

10-मकर: पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति बढ़ सकती है. मित्र और रिश्तेदारों से संबंध न बिगड़ने दें.  माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें यात्रा सावधानीपूर्वक करें.

11-कुंभ: साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी, किसी को अधिक उधार देने से बचें. कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं. विदेश यात्रा के संयोग बनेंगे.

12-मीन: अधिक बोलकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं इसलिए कोई भी कार्य जब तक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा. उच्चाधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें.

यह भी पढ़ें:

सुशांत सिंह राजपूत मामला: शरद पवार बोले- मुझे मुंबई पुलिस पर भरोसा, CBI जांच का हम नहीं करेंगे विरोध