Makar Sankranti 2023 Daan: पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व हर साल पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है. इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2023 दिन रविवार को मनाई जाएगी. इस दिन सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने के साथ ही उत्तरायण प्रारंभ होता है.
मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी या पवित्र नदियों में स्नान करके सूर्य देव की पूजा की जाती है और दान दिया जाता है क्योंकि मकर संक्रांति के अवसर पर स्नान और पूजा के बाद दान करने से कई गुना पुण्य फल की प्राप्ति होती है. धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन इन चीजों का दान करने से सूर्य, शनि, बुध, गुरु, चंद्रमा और राहु से जुड़े दोष दूर होते हैं तथा ग्रहों की शुभता और भाग्य की प्रबलता बढ़ती है.
मकरसंक्रांति 2023 परकरेंइनवस्तुओंकादान
तिलकादान: मकर संक्रांति के अवसर पर हर व्यक्ति को स्नान बाद काले तिल का दान जरूर करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से सूर्य की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है और शनि दोष भी दूर होता है.
कालीउड़द, हरीमूंगऔरचावलकीखिचड़ीकादान: मकर संक्रांति के दिन स्नान, पूजा करने के बाद काली उड़द, हरी मूंग और चावल से बनी हुई खिचड़ी का दान किसी गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से शनि, गुरु और बुध ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं और कार्यों में सफलता मिलती है.
गुड़कादान: मकर संक्रांति पर गुड़ का दान करने से कुंडली में 3 ग्रहों सूर्य, गुरु और शनि के दोष दूर होते हैं. मकर संक्रांति पर गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का दान करने से सूर्य की प्रबलता बढ़ती है.
चावलकादान: चावल को चंद्रमा का प्रतीक माना जाता है. मकर संक्रांति पर चावल का दान करने से चंद्रमा मजबूत होते हैं और जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है.
कंबलकादान: मकर संक्रांति के अवसर पर काला कंबल और गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए. ऐसा करने से कुंडली में राहु ग्रह से जुड़े दोष दूर होते हैं.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
