Aaj Ka Rashifal: तुला राशि वाले आज धन का व्यय सोच समझ कर करें. पंंचांग के अनुसार 29 नवंबर को कार्तिक शुक्ल की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि है. दोपहर 12 बजकर 50 मिनट के बाद पूर्णिमा की तिथि आरंभ होगी. कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा भी कहा जाता है. इस दिन देवताओं की दिवाली होती है.
आज का स्वभाव: तुला राशि वालों को आज के दिन कुछ तनाव हो सकता जिस कारण निर्णय लेने में परेशानी महसूस कर सकते हैं. आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. आज वाद विवाद की स्थिति से बचें. आज के दिन संतान की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है. धन लाभ के लिए परिश्रम अधिक करना होगा.
सेहत: तुला राशि वाले आज सेहत का ध्यान रखें. पेट संबंधी कोई रोग परेशान कर सकता है या फिर डाक्टर की मदद लेने के लिए विवश् कर सकता है. अनुशासित जीवन शैली अपनाएं, लाभ मिलेगा. बच्चों की सेहत को लेकर आज आप चिंतित हो सकते हैं.
करियर: तुला राशि वालों को आज अवकाश के दिन भी ऑफिस के कार्य करने पड़ सकते हैं. जिस कारण आराम करने का समय मिल सकता है. लेकिन आपके द्वारा आज के दिन किए गए कार्यों का अच्छा लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस में लाभ के लिए आज छोटी यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं.
धन की स्थिति: तुला राशि वालों का आज धन कमाने पर कम फोकस रहेगे. आज के दिन को सुकून से गुजारने पर अधिक जोर देंगे. लेकिन इस सबके बाद भी आपको धन की प्राप्ति होगी. ऐसे भी योग बने हुए हैं. आज के दिन उधार देने से बचें. भूमि आदि में निवेश की योजना बना सकते हैं.
आज का उपाय: तुला राशि वाले आज के दिन यदि कोई शुभ कार्य आरंभ करने की योजना बना रहे हैं तो भगवान विष्णु की पूजा करें. आज पिता की सेवा करें और उनका आर्शीवाद प्राप्त करें. लाभ होगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी.
Rashifal: बुध-ग्रह का वृश्चिक राशि में हो चुका है गोचर, जानें इन दो राशियों का हाल
