Aaj Ka Rashifal: पंचांग के अनुसार तुला राशि वालों को आज कई क्षेत्रों में लाभ मिल सकता है. लेकिन कुछ बातों पर विशेष ध्यान रखना होगा. आज भगवान शिव और शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है. आज शनि प्रदोष व्रत है. वहीं भगवान विष्णु को समर्पित उत्पन्ना एकादशी व्रत का पारण भी है. आइए जानते हैं
आज का राशिफल. 12 दिसंबर 2020 को ग्रहों की बात करें तो गुरु और शनि मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. शुक्र आपकी राशि से निकल वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुका है. जहां पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं. ग्रहों की चाल का तुला राशि पर विशेष प्रभाव पड़ रहा है.
आज का स्वभाव: तुला राशि वाले आज प्रसन्न रहेंगे और हर कार्य को पूरी ऊर्जा के साथ पूर्ण करने के लिए आतुर रहेंगे. आज आपके दिमाग में बहुत सारे आईडिया आ सकते हैं. आज के दिन आप अपने मन की आवाज को सुनेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे. आज के दिन वाद विवाद की स्थिति से बचें. धन के मामले में लाभ प्राप्त हो सकता है. लेकिन कुछ मामलों में सावधानी बरतें.
सेहत: तुला राशि वाले आज के दिन खानपान को लेकर सावधान रहें. आज पेट संबंधी कोई परेशानी हो सकती है. मानसिक तनाव भी हो सकता है. इसलिए नकारात्मक विचारों से दूर रहें.
करियर: तुला राशि वालों को आज जॉब और बिजनेस में लाभ की स्थिति बनी हुई है. आज आप अपनी कार्यशैली और मधुर वाणी से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे. आज कार्य को पूरा करने में मदद मिलेगी, व्यापार में मित्रों और पार्टनर की मदद से लाभ प्राप्त होगा.
धन की स्थिति: तुला राशि वालों को धन लाभ के साथ साथ धन व्यय का भी योग बना हुआ है. आज मित्रों और परिवार पर आप धन खर्च करने में पीछे नहीं रहेंगे. जीवन साथी कोई उपहार भी दे सकते हैं.
आज का उपाय: तुला राशि वाले आज भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, गाय को हरा चारा खिलाएं. आज के दिन शनि देव का दान करें. निर्धन और कमजोर लोगों की मदद करें.
