Leo Yearly Horoscope 2023, Singh Varshik Rashifal: ज्योतिष के अनुसार, सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव होते हैं. इस राशि के लोग बेहद मेहनती, ईमानदार और स्वाभिमानी नेचर के होते हैं. इनके अंदर नेतृत्व का गुण होता है. ये लोग समाज में अपनी अलग पहचान रखते हैं. शनि देव सप्तम भाव में कुंभ राशि में गोचर करेंगे. इससे आपको शनि से जुड़े अच्छे फल प्राप्त होंगे. लंबे समय से चली आ रही योजनाएं भी पूरी होगी. इस प्रकार साल 2023 आपके लिए काफी अच्छा अवसर लेकर आ रहा है.
सिंहवार्षिकराशिफल 2023
जनवरीराशिफल 2023 : इस दौरान आपको सरकार से धन लाभ मिल सकता है. मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को अच्छी शुरुआत मिलेगी. शत्रुओं से निजात मिलेगी. शनि, गुरु और राहु की स्थिति से जीवन में उतार चढ़ाव बना रहेगा. यात्राओं से लाभ होगा.
फरवरीराशिफल 2023 : पत्नी के लिए यह समय कष्टकारी हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सुखद समाचार मिलेगा. वाहन या भवन खरीदने के योग हैं. व्यापार में लाभ हो सकता है. भाई से विवाद हो सकता है.
मार्चराशिफल 2023 : इस समय भाई और परिवार से लाभ के साथ –साथ हर काम में मदद मिलेगा. कार्यस्थल पर महिला सहकर्मी का सहयोग रहेगा. पत्नी के सहयोग से धन प्राप्ति के योग हैं.
अप्रैलराशिफल 2023 : नौकरी और व्यापार से लाभ होगा. वाहन खरीदने के योग हैं. परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. अटके काम पूरे होंगे. शेयर मार्केट से भी फायदा होगा. यात्रा से लाभ होगा पिता की सेहत ख़राब हो सकती है.
मईराशिफल 2023 : रक्त से जुड़ी कोई बीमारी हो सकती है. चोट लगने के योग है. इस लिए बहुत सजग रहें. इस दौरान अति उत्साह में कोई गलत काम न करें. लव लाइफ सकारात्मक रहेगी.
जूनराशिफल 2023 : धार्मिक रूचि में वृद्धि होगी. आय के नये स्रोत बनेंगे. सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिल सकती है. उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. पत्नी से मनमुटाव हो सकता है.
जुलाईराशिफल 2023 : सरकरी नौकरी से जुड़े लोगो को सुखद परिणाम मिलेगे. विदेश यात्रा का योग बना है. इस दौरान अहंकार और धमंड की वृद्धि हो सकती है. अत्यधिक क्रोध से बचें. कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों से बनाकर चलें.
अगस्तराशिफल 2023: पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं. जीवन में सुख सुविधायें बढ़ेंगी. आपके व्यक्तित्व में सूर्य जैसा तेज और ओज दिखाई देगा. महिलाओं को सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है.
सितंबरराशिफल 2023: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. भाइयों और मित्रों का सहयोग रहेगा. कार्य स्थल पर आपका कार्य बेहद शानदार रहेगा. पिता के साथ मतभेद हो सकते हैं.
अक्टूबरराशिफल 2023: प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है. खर्चों में वृद्धि होगी. व्यापार में नुकसान हो सकता है. उधार देने से बचें. कोर्ट केस में फैसला आपके विरुद्ध जा सकता है. वैवाहिक जीवन में तनाव मिल सकता है. प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है.
नवंबरराशिफल 2023: सेहत पर ध्यान देने की जरूरत होगी. कोई स्त्री आप पर हावी हो सकती है. खर्च में वृद्धि के योग बनें हैं.
दिसंबरराशिफल 2023: व्यापार में अच्छा लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं. नया कार्य शुरू कर सकते हैं. यात्रा के योग हैं. पराक्रम में वृद्धि होगी.
यहभीपढ़ें
Shukra Gochar 2022: शुक्र गोचर कल, मिथुन समेत ये 5 राशि वाले रहें अति सावधान
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
