Aaj Ka Rashifal:  कुंभ राशि वालों आज यानि 11 नवंबर 2020 को गंभीरता से सभी कार्यों को करना होगा, क्योंकि आज लाभ के साथ साथ हानि का योग बना हुआ है. पंचांग के अनुसार 11 नवंबर को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. इस एकादशी को रमा एकादशी के नाम से जाना जाता है. यह एकादशी भगवान विष्णु और लक्ष्मी जी को समर्पित है.

आज का स्वभाव: कुंभ राशि वाले प्रसन्न रहेंगे. कुछ मानसिक परेशानियों के कारण मन भटक सकता है लेकिन कुंभ राशि वाले इस परिस्थिति से आसानी से बाहर निकल आएंगे. आज आप कई कार्यों में व्यस्त रहेंगे. आज के दिन जीवन साथी को प्रसन्न रखने की कोशिश करेंगे. मित्रों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा. आज के दिन क्रोध न करें, इससे काम बिगड़ सकते हैं.

सेहत: कुंभ राशि वाले आज सेहत को लेकर गंंभीर रहें. कोई पुराना रोग है तो उस पर ध्यान दें और समय पर दवा और डाक्टर की सलाह का पालन करें. क्योंकि आज कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है. कमर और आंखों में किसी प्रकार की परेशानी हो सकती है. इसलिए सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें.

करियर: कुंभ राशि वाले आज ऑफिस कार्यों में व्यस्त रहेंगे आज सफलता प्राप्त करने के लिए और कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए बेहतर यही होगा कि आज के दिन आप अपनी जिम्मेदारियों का सही विभाजन करें. सभी कार्य यदि आप करेंगे तो सफलता मिलने में मुश्किल आएगी. आज कारोबार में लाभ की स्थिति बनी हुई है. गोल्ड और भूमि संबंधी कार्यों से लाभ प्राप्त होगा.

धन की स्थिति: कुंभ राशि वाले आज धन को प्राप्त करने के बारे में अधिक सोचेंगे. आज आपकी जेब से धन खर्च कराना लोगों के लिए बड़ी चुनौती होगा. आज धन की प्राप्ति के लिए आपके द्वारा जो भी कार्य और प्रयास किए जाएंगे उसमें सफलता का योग बना हुआ है.

आज का उपाय: कुंभ राशि वाले आज गणेश जी की पूजा करें. गाय को हरा चारा खिलांए. ऐसा करने से कार्यों में आने वाली बाधा दूर होगी. बच्चों को प्रसन्न रखें जीवन साथी को आज उपहार दे सकते हैं.

Rama Ekadashi 2020: 11 नवंबर को है चातुर्मास की अंतिम एकादशी, जानें रमा एकादशी व्रत की विधि और पारण का समय

Chanakya Niti: सामने वाले को प्रभावित करना है तो चाणक्य की इन 5 बातों को जीवन में उतार लें