एक्सप्लोरर

Kark Rashifal 2025: कर्क राशिफल 2025, शनि की ढैय्या से मिलेगी मुक्ति, जानें वार्षिक राशिफल

Kark Rashifal 2025: वार्षिक राशिफल 2025 कर्क राशि के जातकों के लिए एक शुभ समाचार लेकर आ रहा है. जानते हैं कर्क राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025).

Kark Rashifal 2025: राशिफल 2025 की दृष्टि से कर्क राशि वालों के लिए नववर्ष यानि नया साल शानदार होने जा रहा है. कर्क राशि वालों को शनि देव मुक्ति प्रदान करने जा रहे हैं. यानि साल 2025 में कर्क राशि पर शनि की ढैय्या समाप्त हो जाएगी. यानि कह सकते हैं कि शनि की ढैय्या खत्म होते ही आपकी जीवन की गाड़ी फिर पटरी पर आ जाएगी. साल 2025 आपके लिए कैसा रहेगा, जानते हैं कर्क राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025 Cancer)- 

कर्क राशिफल 2025 (Cancer Horoscope 2025 in Hindi)
वार्षिक राशिफल 2025 कर्क राशि वालों के लिए कुछ मामलों में शुभ परिणाम लेकर आ रहा है. साल के आरंभ में ही ग्रहों की चाल आपकी इनकम में वृद्धि का योग बना रही है. जनवरी 2024 में बृहस्पति ग्रह की कृपा से धन के मामले में अच्छे संकेत मिल रहे हैं. देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद आपके मई 2025 तक मिलता दिख रहा है. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अच्छा रहेगा. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिल सकता है. बडे़ व्यापारियों के लिए भी यह समय बिजनेस की दृष्टि से अच्छा रहने वाला है. प्राइवेट जॉब करने वालों को प्रमोशन का लाभ मिल सकता है. जो लोग विदेश में रह रहे हैं या पढ़ाई कर रहे हैं उनके करियर में भी अच्छी ग्रोथ मिलती दिख रही है. जिन कन्याओं के विवाह में देरी हो रही है, या अच्छे वर की प्राप्ति नहीं हो रही है, तो उनके जीवन में अच्छी खबर आ सकती है. नए साल में आपके सात फेरे लेने के प्रबल योग बन रहे हैं.

शनि की ढैय्या 2025 (Shani Dhaiya 2025)
कर्क राशि वालों के लिए सबसे अच्छी खबर नये साल की ये है कि उन्हें 2025 में शनि की ढैय्या से मुक्ति मिल जाएगी. शनि आपकी राशि को छोड़कर 29 मार्च 2025 से सिंह राशि में गोचर करेंगे. शनि की ढैय्या के कारण जीवन में आप जिन रुकावटों को फेस कर रहे थे वे साल 2025 में दूरी हो जाएंगे. धंधा-रोजगार में बरकत होगी, और घर परिवार में भी मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी. धन के मामले में फरवरी 2025 और मार्च 2025 शुभ रहने वाला है. इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा साथ ही यदि किसी से कोई वादा करते हैं तो उसे पूरा अवश्य करें.

आर्थिक राशिफल 2025 (Aarthik Rashifal 2025)
कर्क राशि वालों के लिए नववर्ष 2025 वित्तीय मामलों के लिए विशेष रहना वाला है. नए साल में आप निवेश की तरफ गंभीरता से आकर्षित होंगे. इस दौरान पुरानी पॉलिसी का लाभ मिलेगा. निवेश के मामले में जोखिम उठाने से बचना होगा. बिना जानकारी के धन का निवेश हानि का कारण भी बन सकता है. घर मकार खरीदने की योजना बना सकते हैं. पैतृक संपंति को लेकर चला आ रहा विवाद भी अप्रैल 2025 के आसपास दूर होता दिख रहा है.

कर्क राशि वाले सेहत का ध्यान रखें (Health Horoscope 2025)
साल 2025 कर्क राशि वालों के लिए सेहत को लेकर मिलाजुला रहने वाला है. महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है. साल के आरंभ में नाक और गले से जुड़ी कुछ दिक्कतें हो सकती है. मई 2025 में पेट से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं. सितंबर 2025 और नवंबर 2025 में लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है नहीं तो डॉक्टर के पास जाना पड़ सकता है.

वार्षिक राशिफल 2025 (Yearly Horoscope 2025)
कर्क राशि वालों को जुलाई 2025 में धन की कमी से दोचार होना पड़ सकता है. खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है. अक्टूबर 2025 का महीना आपके लिए कुछ मामलों में खुशियां लेकर आ सकता है. परिवार के साथ समय बीताने का अवसर मिलेगा. बड़े भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त करेंगे. दिसंबर 2025 में किसी नए कारोबार को आरंभ करने की योजना बना सकते हैं. विदेश से भी लाभ मिलता दिख रहा है.

यह भी पढ़ें- Mithun Rashifal 2025: मिथुन राशिफल 2025, धन और करियर को लेकर नहीं मिल रहे अच्छे संकेत

About the author Hirdesh Kumar Singh

हृदेश कुमार सिंह- वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य। मीडिया रणनीतिकार। डिजिटल कंटेंट विशेषज्ञ

हृदेश कुमार सिंह 25 वर्षों से वैदिक ज्योतिष, धर्म, अध्यात्म और डिजिटल पत्रकारिता पर कार्य कर रहे एक बहुआयामी विशेषज्ञ हैं. वर्तमान में वे ABPLive.com में Astro और Religion सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं, जहां वे ग्रहों की चाल को आधुनिक जीवन की दिशा में बदलने वाले संकेतों के रूप में प्रस्तुत करते हैं. हृदेश कुमार सिंह एक सम्मानित और अनुभव ज्योतिषी हैं.

इन्होंने Indian Institute of Mass Communication (IIMC, New Delhi) से पत्रकारिता में शिक्षा प्राप्त की है और Astrosage व Astrotalk जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी ज्योतिष सलाहकार के रूप में कार्य किया है. वे मीडिया रणनीति, कंटेंट लीडरशिप और धार्मिक ब्रांडिंग के विशेषज्ञ हैं.

प्रसिद्ध भविष्यवाणियां जो समय के साथ सच साबित हुईं- IPL 2025 के विजेता की पूर्व घोषणा. हनी सिंह की वापसी और संगीत सफलता. भारत में AI नीति बदलाव की अग्रिम भविष्यवाणी. डोनाल्ड ट्रंप की पुनः राष्ट्रपति पद पर वापसी और उसके बाद के निर्णय. पुष्पा 2: द रूल की बॉक्स ऑफिस सफलता और अल्लू अर्जुन के करियर ग्राफ.

शेयर बाजार क्रैश 2025 और दिल्ली की मुख्यमंत्री को लेकर भविष्यवाणी. पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की जवाबी कार्रवाई का सटीक पूर्वानुमान. क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू और लोकप्रियता का संकेत. ये सभी भविष्यवाणियां शुद्ध वैदिक गणना, गोचर, दशा-अंतरदशा और मेदिनी ज्योतिषीय विश्लेषण पर आधारित थीं, जिन्हें समय ने सत्य सिद्ध किया.

विशेषज्ञता के क्षेत्र: वैदिक ज्योतिष, संहिता, होरा शास्त्र, अंक ज्योतिष और वास्तु. करियर, विवाह, शिक्षा, लव लाइफ, बिज़नेस, हेल्थ के लिए ग्रहों और मनोविज्ञान का समन्वित विश्लेषण. कॉर्पोरेट नीति, ब्रांड रणनीति और मीडिया कंटेंट प्लानिंग में ज्योतिषीय हस्तक्षेप. डिजिटल धर्म पत्रकारिता और गूगल रैंकिंग के अनुकूल धार्मिक कंटेंट का निर्माण करने में ये निपुण हैं.

उद्देश्य: 'ज्योतिष को भय या भाग्य का उपकरण नहीं, बल्कि जीवन के लिए बौद्धिक और आध्यात्मिक सहारा बनाना' हृदेश कुमार सिंह का मानना है कि ज्योतिष केवल प्रश्नों का उत्तर नहीं देता, वह सही समय पर साहसिक निर्णय लेने की दिशा दिखाता है.

अन्य रुचियां: फिल्मों की संरचनात्मक समझ, संगीत की मनोवैज्ञानिक गहराई, साहित्यिक दर्शन, राजनीति की परख. बाजार की समझ और यात्राओं से अर्जित मानवीय अनुभव ये सभी उनके लेखन में एक बहुस्तरीय अंतर्दृष्टि जोड़ते हैं. उनकी रुचियां केवल विषयगत नहीं, बल्कि उनके हर लेख, भविष्यवाणी और रणनीति को संवेदनशीलता और संस्कृति से जोड़ने वाली ऊर्जा हैं.

 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30, तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?

वीडियोज

ABP Report: 'घूसखोर पंडत' पर घमासान! | Ghooskhor Pandat Controversy | FIR | CM Yogi
Chitra Tripathi: घूसखोर की जाति बनाई, ऐसे फिल्म से करेंगे कमाई? | Ghooskhor Pandat Controversy
Chirag Paswan Exclusive: संसद में आर- पार... Chirag Paswan का बड़ा बयान | Parliament Session
Khabar Gawah Hai: मौत का गड्ढा.. भरता क्यों नहीं? | Delhi Janakpuri Accident | Rekha Gupta |
Pakistan Breaking: Islamabad के शिया मस्जिद पर आत्मघाती हमला | Pakistan Crisis | Terrorist Attack

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति के पद से क्यों दिया इस्तीफा? हामिद अंसारी ने दिया ये जवाब
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
'यदि शासन के दावे सत्य हैं...', गोकशी पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने CM योगी को लिखा पत्र
2026 टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन 3 मुकाबले, भारत-पाकिस्तान समेत इन टीमों के मैच; जानें जरूरी डिटेल्स
सुखोई-30 और तेजस के बाद अब राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
Su-30, तेजस के बाद राफेल में इंटीग्रेट होंगी 'Astra', चीन-PAK के लिए कितना खतरनाक होगा फाइटर जेट?
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
'मर्दानी 3' vs 'बॉर्डर 2': रानी मुखर्जी और सनी देओल की बॉक्स ऑफिस पर हो रही जोरदार टक्कर, जानें शुक्रवार का कलेक्शन
‘ईरान के हालात पर सरकार की नजर’, भारतीय नागरिकों को लेकर संसद में क्या बोले विदेश मंत्री एस. जयशंकर?
‘ईरान के हालात पर सरकार की नजर’, भारतीय नागरिकों को लेकर संसद में क्या बोले विदेश मंत्री?
Islamabad Mosque Blast: पाकिस्तान में शिया कम्युनिटी की मस्जिदें ज्यादा हैं या सुन्नी की? जानें पड़ोसी मुल्क का हाल
पाकिस्तान में शिया कम्युनिटी की मस्जिदें ज्यादा हैं या सुन्नी की? जानें पड़ोसी मुल्क का हाल
Rose Day 2026: प्यार में क्या कहता है गुलाब का रंग? जान लें हर रंग के गुलाब रोज का मतलब
प्यार में क्या कहता है गुलाब का रंग? जान लें हर रंग के गुलाब रोज का मतलब
Embed widget