Kark Saptahik Rashifal: कर्क राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत मिलाजुला साबित हो सकता है. इस दौरान आपको अपने हर कार्य को समझदारी और धैर्य के साथ करना होगा. अहंकार और अपमान दोनों से दूर रहें. नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में किसी से बेवजह उलझने से बचना चाहिए.

सीनियर और जूनियर दोनों के साथ मिलकर चलने की आदत आपको फायदा दिलाएगी.

करियर और व्यवसायकरियर के क्षेत्र में इस सप्ताह आपको उन लोगों से विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है जो आपसे ईर्ष्या रखते हैं और आपका काम बिगाड़ने की कोशिश करते हैं. मिड वीक में प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपके लिए तनाव का कारण बन सकता है. ऐसे में दस्तावेजों को सावधानीपूर्वक संभालकर रखें. व्यवसाय में साझेदारी और निवेश से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें.

आर्थिक स्थितिआर्थिक दृष्टि से सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन प्रॉपर्टी संबंधी लेन-देन और कोर्ट-कचहरी के चक्कर आर्थिक बोझ बढ़ा सकते हैं. नए निवेश से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करना उचित रहेगा.

पारिवारिक और सामाजिक जीवनपारिवारिक मामलों में यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है. माता-पिता से अपेक्षित सहयोग न मिलने के कारण मन खिन्न हो सकता है. स्वजनों के साथ किसी विषय पर विवाद या कटुता बढ़ सकती है. ऐसे समय में क्रोध से बचें और धैर्य के साथ स्थिति को संभालने की कोशिश करें.

प्रेम और दांपत्य जीवनप्रेम संबंधों में भी इस सप्ताह सावधानी की आवश्यकता है. लव पार्टनर के साथ गलतफहमियां रिश्ते को तनावपूर्ण बना सकती हैं. लव लाइफ की समस्याएं आपके पर्सनल लाइफ को भी प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए कोई भी कदम भावनाओं में बहकर न उठाएं और अपने शुभचिंतकों की सलाह का सम्मान करें.

स्वास्थ्य राशिफलस्वास्थ्य की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. मानसिक तनाव और क्रोध आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकते हैं. योग और ध्यान से मन को शांत रखने का प्रयास करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यताजानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.