Libra Horoscope 14 September 2025: तुला राशि आज का दिन चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने से आज परिस्थितियाँ आपके धैर्य और संयम की परीक्षा लेंगी. ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार का मनमुटाव हो सकता है. व्यक्तिगत कार्यों में अधिक व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पाएंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं. बेहतर होगा कुछ देर मौन साधें और स्थितियों को अपने आप सुलझने दें.

हेल्थ राशिफल: स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन कमजोर रहेगा. मांसपेशियों में खिंचाव या दर्द की समस्या हो सकती है. लंबे समय तक खड़े रहने या अधिक मेहनत करने से बचें. हल्की एक्सरसाइज और आराम आपको राहत देगा.

बिज़नेस राशिफल: पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को दूसरों के बहकावे में नहीं आना चाहिए. अपने विवेक और समझदारी से निर्णय लें. कोई बड़ा निवेश या बदलाव फिलहाल टाल दें.

परिवार और लव राशिफल: परिवार को समय न दे पाने के कारण नाराजगी झेलनी पड़ सकती है. जीवनसाथी के साथ संवाद में कमी रिश्तों में तनाव ला सकती है. प्रेम संबंधों में भी छोटी-सी बात विवाद का कारण बन सकती है, इसलिए संयम और धैर्य रखें.

नौकरी राशिफल: सरकारी सेवा से जुड़े लोगों को आज सावधानी की आवश्यकता है. किसी प्रकार की लापरवाही या गलती आपको परेशानी में डाल सकती है. कार्यक्षेत्र में नियम और अनुशासन का पालन करें.

युवा राशिफल: युवाओं का आत्मविश्वास आज थोड़ा कम हो सकता है. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन के लिए भी यह दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. लेकिन धैर्य और सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखने से राह आसान होगी.

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 7

आज का उपाय: काली गाय को हरी घास खिलाएं और माता दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें. इससे मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ेगा.

FAQsQ1. क्या आज तुला राशि वालों के लिए निवेश करना सही रहेगा?नहीं, आज का दिन निवेश और बड़े फैसलों के लिए अनुकूल नहीं है.

Q2. क्या आज सरकारी नौकरी वालों को सावधान रहना चाहिए?हाँ, किसी गलती या नियम उल्लंघन के कारण परेशानी आ सकती है, इसलिए सतर्क रहें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.