Aquarius Horoscope 8 September 2025: चन्द्रमा आपकी राशि में होने से आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी. करियर से जुड़े कुछ मुद्दों के कारण तनाव रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें. व्यापार में खासकर पार्टनरशिप और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ मिलने की संभावना है. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और कुछ धन भी खर्च हो सकता है.
करियर राशिफल: नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी. ऑफिस की मीटिंग में आपके विचार महत्वपूर्ण साबित होंगे. जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं, लेकिन आप उन्हें अच्छे से निभा पाएंगे.
बिज़नेस राशिफल: फेस्टिवल सीजन को देखते हुए बिजनेसमैन को कर्मचारियों के साथ मिलकर कामों की समीक्षा करनी चाहिए. प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े कारोबारियों के लिए दिन लाभकारी रहेगा.
पारिवारिक और लव लाइफ राशिफल: घर की व्यवस्था और घरेलू मुद्दों को लेकर दांपत्य जीवन में हल्का तनाव रह सकता है. लव लाइफ में गंभीरता आएगी और शादी की बातें आगे बढ़ सकती हैं.
युवा और विद्यार्थी राशिफल: स्टूडेंट्स मेहनत और आत्मविश्वास से अपने क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे. युवा वर्ग दूसरों के लिए प्रेरणास्रोत बन सकते हैं.
हेल्थ राशिफल: मानसिक तनाव के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है. योग और मेडिटेशन लाभदायक रहेंगे.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: फिरोज़ी
उपाय: तुलसी की माला से “श्रीराम जय राम जय जय राम” मंत्र का 108 बार जाप करें.
FAQs
Q1. क्या आज कुंभ राशि वालों के लिए प्रॉपर्टी निवेश सही रहेगा?
हाँ, आज का दिन प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े कामों के लिए शुभ है.
Q2. क्या लव लाइफ शादी में बदल सकती है?
हाँ, आज का दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और शादी की दिशा में आगे बढ़ाने वाला है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
