Cancer Horoscope Today 7 September 2025: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन चन्द्रमा के अष्टम भाव में होने से घर-परिवार के जटिल मामलों में दिक्कतें आ सकती हैं. चन्द्र ग्रहण और राहु-दोष के कारण आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा. आपकी योजनाएँ उम्मीद के अनुसार सफल न हों, इसलिए धैर्य बनाए रखें और जल्दबाजी से बचें.

हेल्थ राशिफल
आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें. चोट लगने या बीमार पड़ने की संभावना है. अधिक परिश्रम और तनाव से बचें. आक्रामकता से मानसिक अशांति और बढ़ सकती है.

बिजनेस राशिफल
बिजनेस में मुश्किल समय रहेगा. आपके बनाए प्लान फेल हो सकते हैं. पार्टनरशिप बिजनेस में खर्चे बढ़ने से मतभेद और अलगाव की स्थिति बन सकती है. किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना लाभकारी होगा. अचानक आर्थिक हानि की संभावना है, इसलिए लेन-देन में सावधानी बरतें.

फैमिली और लव लाइफ
जीवनसाथी के साथ संबंध तनावपूर्ण रह सकते हैं. आपके अहंकारी व्यवहार से मतभेद बढ़ सकते हैं. किसी करीबी से जुड़ी अप्रिय घटना मन को विचलित करेगी. रिश्तों में धैर्य और नम्रता बनाए रखें.

जॉब राशिफल
ऑफिस में को-वर्कर से मदद नहीं मिलेगी. किसी एम्प्लॉय के छोड़कर जाने से वर्कलोड बढ़ सकता है. अनुभव के बिना कोई भी काम करने से बचें. मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन परिणाम उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे.

युवा राशिफल
युवाओं को आज संघर्ष अधिक करना होगा. स्टूडेंट्स, आर्टिस्ट और स्पोर्ट्स पर्सन को अपने क्षेत्र में सफलता के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. हार न मानें और धैर्य बनाए रखें.

शुभ अंक: 9
शुभ रंग: सिल्वर
उपाय: माता दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएँ और “दुर्गा कवच” का पाठ करें.

FAQs
Q1. क्या पार्टनरशिप बिजनेस में बने रहना उचित है?
आज नहीं, समय चुनौतीपूर्ण है. फिलहाल कोई बड़ा निर्णय न लें.

Q2. क्या आज यात्रा करनी चाहिए?
नहीं, अनहोनी या चोट की संभावना के चलते यात्रा टालना ही बेहतर है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.