आज का राशिफल: आज (06 अगस्त, सोमवार) का राशिफल में जानें मेष राशि के दिन का हाल. वृष राशि क्या सावधानी रखें? कन्या राशि वालों के धन का हाल. तुला राशि वाले क्या सावधानी रखें? वृश्चिक राशि वाले क्या करें उपाय? मकर राशि को कैसे होगा नुकसान? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वाले क्या करें उपाय? अन्य सभी राशियों से भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपका राशि क्या कहता है-

मेष राशि (Aries Horoscope)- भाग्य कमजोर है. प्रतिष्ठा का ख्याल रखें. उड़द की दाल का दान करें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- धैर्य से लाभ होगा. पेट और पीठ का ख्याल रखें. ठंड से बचें. धन के लेनदेन में सावधान रहें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- धन के लिए दिन कमजोर है. वाहन ध्यान से चलाएं. धारदार चीजों से सावधान रहें. 5 फलों का दान करें.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- लाभ का दिन है. मन ठीक रहेगा. भाषा का ख्याल रखें. सेहत का ख्याल रखें. बड़ों से मदद मिलेगी. जल, दूध,तिल और शहद से शिवजी का अभिषेक करें.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- दिन थोड़ा कमजोर है. धन के प्रति सावधान रहें. शत्रु मुखर हैं. सोच समझकर चलें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- दिन अच्छा है. धन के लिए दिन अच्छा है. रिश्तों में सावधानी बरतें. शिवजी का दही से अभिषेक करें.

तुला राशि (Libra Horoscope)- थोड़ा संकट रहेगा. धन के लेनदेन में सावधान रहें. गन्ने के रस से शिवजी का अभिषेक करें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- धन खर्च करने में सावधानी रखें. देर रात वाहन ना चलाएं. रिश्तेदारों से संबंध बेहतर करें. महामृत्युजंय का जप करें.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- सेहत का ख्याल रखें. ठंड से बचें. व्याकुलता से नुकसान होगा. सरसों के तेल का दान करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- क्रोध से नुकसान होगा. वाद-विवाद से बचें. रिश्तों का ख्याल रखें. पके हुए भोजन का दान करें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- मेहनत से लाभ होगा. बड़े भाई-बहनों से संबंधों का ख्याल रखें. ऊं रुद्राय नम: का जप करें. शिवलिंग का अभिषेक करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- प्रतिष्ठा का ख्याल रखें. पिता की सेहत का ख्याल रखें. व्याकुलता से बचें. शिवजी को उड़द की दाल का भेंटकर दान करें.