आज का राशिफल: आज (7 अक्टूबर, रविवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है. रुके हुए काम आगे बढेंगे. मन को संतोष रहेगा. माताजी से संबंधों का ख्याल रखें. ऊं रुद्राय नम: का जप करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- सौगभाग्य से गलत फैसले भी सही साबित होंगे. सेहत का ख्याल रखें. किसी की निंदा ना करें. वाद-विवाद से बचें. खीर का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- भाग्यपक्ष ठीक है. लिखने-पढ़ने वालों को लाभ होगा. नए रिश्ते जुड़ सकते हैं. पुराने रिश्तों में तकरार हो सकती है. किसी विशेष व्यक्ति से शांतभाव से मिलें. वाहन ध्यान से चलाएं. गरिष्ठ भोजन से बचें. ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- दौड़भाग का दिन है. लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है. सेहत के लिए दिन कमजोर है. घर के बच्चों या छोटे भाई-बहन से परेशानी हो सकती है. वाहन चलाने से बचें. किसी खास व्यक्ति से मिलने से बचें. सलाह से काम करें. ऊं नम: शिवाय का जप करें. ऊं दुं दुर्गाय नम: का जप करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- समय अच्छा है. आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे. सिर, आंख और गले का ख्याल रखें. भवावेश में किसी को धन ना दें. सूर्य को जल दें. पित्तरों को प्रणाम करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- धन के लिए दिन ठीक है. जल्दबाजी ना करें. झूठी गवाही ना दें. गलत तरीकों से दूर रहें. हरी सब्जी का दान करें
तुला राशि (Libra Horoscope)- दिन अच्छा है. गलत फैसलों से नुकसान हो सकता है. सेहत का ख्याल रखें. भाग्य साथ है. छेने की मिठाई बच्चों को खिलाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- दौड़भाग रहेगा. अति आत्मविश्वास से फैसले गलत हो सकते हैं. भाग्य औसत है. वाहन ध्यान से चलाएं. बड़ा फैसला ना लें. किसी बुजुर्ग को पका हुआ भोजन दें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- सोच समझकर बोलें. धन के लिए दिन ठीक है. वाहन सोच समझकर चलाएं. जल्दबाजी में किसी को पैसा ना दें. मूंग की दाल का दान करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- क्रोध से नुकसान हो सकता है. कूदते, सीढ़ियां चढ़ते सावधान रहें. कीमती सामान लेकर घर से ना निकलें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- जल्दबाजी में फैसले ना लें. बड़े भाई-बहनों की मदद से काम करें. निजी संबंधों का ख्याल रखें. छोटे बच्चों को खट्टी-मिठी चीज दें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)- दिन अच्छा है. विद्यार्थियों को नया सीखने का मौका मिल सकता है. विपरीत लिंग से मर्यादित व्यवहार करें. पेट और पीछ का ख्याल रखें. ऊं नारायण नमो नम: का जप करें. हल्दी का तिलक लगाएं.
