आज का राशिफल: आज (3 जुलाई, बुधवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष राशि (Aries Horoscope)-समय कमजोर है. भविष्य को लेकर अनिश्चितता रहेगी. जल्दबाजी में किसी को धन ना दें. दूध या दही दान करें.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- दिन अच्छा है. धन मिलेगा. कड़वे शब्दों का प्रयोग ना करें. वाहन ध्यान से रखें. कीमती सामान संभालकर रखें. अर्गला स्त्रोत का पाठ करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- धन और स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अच्छा नहीं है. सफलता मिलेगी. आंख, गले, दिल और पेट की दिक्कत होने पर सावधान रहें. ऊं गं गणपताए नम: का जाप करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अच्छा नहीं है. धन को सोच-समझकर खर्च करें. ऊं नम: शिवाय का जाप करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- जल्दबाजी या गुस्से में काम ना करें. प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है. सोच समझकर बातचीत करें. कुत्ते को भोजन दें. दिल से किसी की सेवा करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)- धन की दृष्टि से दिन अच्छा है. वाहन चलाते वक्त सावधानी रखें. बिजली चलाते वक्त ध्यान रखें. ऊं रुद्राय नम: का जाप करें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- सावधान और खुश रहें. सावधानी से काम करें. झूठा वादा ना करें. 8 साल से छोटी कन्या को दही दान करें.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- समय अच्छा नहीं है. मेहनत से लाभ होगा. आलस और वाहन से नुकसान हो सकता है. ऊं नम: शिवाय या महामृत्युंजय का जाप करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- प्रतिष्ठा और विद्यार्थियों के लिए अच्छा नहीं है. मदद के लिए लोग हां करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे. वाहन ध्यान से चलाएं. वादा सोच समझकर करें. फलों का दान करें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)- दिन दोपहर तक अच्छा है. रिश्तेदार रूठ सकते हैं. सरसो का तेल दान करें.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)-स्वास्थ्य और रिश्तों का ध्यान रखें. वाहन किसी को ना दें. सरसो के तेल का दान करें. ऊं नम: शिवाय का जाप करें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)-दिन परेशानियां लाएगा. काम बनेगा. आलस और गरिष्ठ भोजन से बचें. पानी ज्यादा से ज्यादा पीएं. ऊं नारायणाय नमो नम: का जाप करें.
