आज का राशिफल: आज (19 नवंबर, मंगलवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा रहेगा भाग्य? मकर राशि वाले किस चीज का करें दान? तुला राशि वाले क्या रखें सावधानी? सिंह राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल हम बता रहे हैं आपको
मेष राशि (Aries Horoscope)- आप अकेले हैं तो साथी मिलने के संभावना हैं. अपने मित्रों के साथ मोबाइल या फेसबुक द्वारा कनेक्टेड रहें. नौकरी या व्यापार में अचानक उछाल आयेगा. लव कपल से मैरिड कपल बनने के संयोग बन रहे हैं.
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है. जीवन साथी, प्रेम संबंध के लिहाज से भी दिन कमजोर है. सावधानी से रहें. भाग्य पक्ष ठीक है. जल्दबाजी में फैसला ना लें. धैर्य से बात सुनें. चावल का दान करें.
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- दिन अच्छा है. दोस्तों की ओर से थोड़ी समस्या हो सकती है. मां के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. दूध या दूध से बनी चीजों का दान करें.
कर्क राशि (Cancer Horoscope)- अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है. समस्याएं महसूस होंगी. भाग्य पक्ष कमजोर है. एकदम से कोई बड़ा काम नहीं बनेगा. क्रोध से बचें. ईष्ट का ध्यान करें. किसी की किसी भी रूप में सेवा करें.
सिंह राशि (Leo Horoscope)- संभल कर चलें. निजी संबंधों का ख्याल रखें. पैर, पीठ की दिक्कत वाले लोग ख्याल रखें. धन संभाल कर रखें. बड़े भाई-बहनों से मन मुटाव ना हो. चावल का दान करें.
कन्या राशि (Virgo Horoscope)-दिन अच्छा है. मेहनत से कुछ अच्छे काम कर सकते हैं. कोई भी काम आसानी से नहीं होगा. वाहन का ख्याल रखें. दोस्तों से अच्छा व्यवहार करें. सूर्य को जल दें.
तुला राशि (Libra Horoscope)- दिन अच्छा है. दिन का सदुपयोग करें. पवित्र मन से काम करने पर प्रभु की कृपा मिलेगा. बहकाने की कोशिश करने वाले से बचें. दाहिनी कलाई में सफेद रंग का धागा बांधें. ईष्ट का ध्यान लगाएं.
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)-समय अच्छा है. मेहनत करें. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. किसी व्यक्ति की वजह से रास्ते खुलेंगे. स्वास्थ्य और मूड का ख्याल रखें. दूध का दान करें.
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)-सोच-समझकर चलें. किसी की बात पर भरोसा करने का दिन नहीं है. जो कर नहीं सकते वो ना कहें. प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. डर, आलस से कोई काम ना छोड़ें. धन का विशेष ख्याल रखें. सूर्य को जल दें.
मकर राशि (Capricorn Horoscope)-धन के लिहाज से दिन कमजोर है. खर्चा हो सकता है. कार्य नहीं रुकेंगे. वाहन ध्यान से चलाएं. कुत्तों को भोजन खिलाएं.
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- रुक-रुक कर बाधाएं देगा दिन. बाधाओं के बाद भी लाभ होगा. बाधाओं से घबराकर रुके नहीं. प्रमोशन की बात के लिए दिन अच्छा है. क्रोध ना करें. श्वेत वस्त्र धारण करें.
मीन राशि (Pisces Horoscope)-दिन अच्छा है. मेहनत करें, आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. प्रतिष्ठा, प्रशंसा मिल सकती है. छोटे बच्चों की किसी भी रूप में सेवा करें.
