आज का राशिफल: आज (18 जुलाई, गुरुवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों के दिन का हाल. धनु राशि वालों का कैसा है दिन? मकर राशि वालों के रुके कामों का क्या होगा? कुंभ राशि वाले क्या रखें सावधानी? मीन राशि वालों को क्या करना है उपाय? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-
मेष: दिन अच्छा है, रुके काम आगे बढ़ेंगे, आग और पानी से सावधान रहें, ऊं हं हनुमते नम: का जाप करें.
वृषभ: मन विचलित रहेगा, क्रोध से बचें, जल्दबाजी में धन खर्च ना करें, रिश्तेदारों का ख्याल रखें, चनें दान करें.
मिथुन: धन का लेन देन ना करें, मन विचलित रहेगा, गले या दांतों की परेशानी होने पर ध्यान दें, पैसा सोच-समझकर खर्च करें, ऊं नम: शिवाय का जाप करें.
कर्क: समय अच्छा है, मन परेशान रहेगा, सेहत का ध्यान रखें, राज किसी से शेयर ना करें, मित्रों से सावधान रहें
सिंह: स्वास्थ्य और मित्रता की दृष्टि से ज्यादा अच्छा समय नहीं है, धैर्य के साथ मेहनत करें, वाहन चलाने से बचें, किसी को धन संभलकर दें, लाल कपड़े ना पहनें.
कन्या: जल्दबाजी में फैसला ना लें, शुभ कार्यों में बाधा आ सकती है, पेट और पीठ की परेशानी होने पर विशेष ध्यान रखें, कच्ची सब्जियां दान करें.
तुला: धोखे से बचें, बदले की भावना से काम ना करें, झूठा वादा ना करें, घर के लोगों की सेहत का ख्याल रखें, ऊं गं गणपताये नम: का जाप करें.
वृश्चिक: दिन अच्छा है, आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे, भाग्य कमजोर है,धैर्य के साथ मेहनत करने पर लाभ होगा, सोच समझकर फैसले लें, अरहर की दाल दान करें.
धनु: शरीर के लिए ठीक दिन नहीं है, थकान और आलस महसूस हो सकती है, किसी को बुरा-भला ना बोलें, चंदन और हल्दी का तिलक लगाएं, ईष्ट देवता को पीला फूल अर्पित करें, ईष्ट देवता के नाम का जाप करें.
मकर: परेशानियों से बचें, सेहत का ख्याल रखें, वाद-विवाद में ना उलझें, सरसो के तेल का दान करें.
कुंभ: छोटे भाई बहनों के लिए दिन अच्छा है, मदद मिलेगी, मनमुटाव से बचें, घर-गृहस्थी संभालकर चलें, वाहन ध्यान से पार्क करें, कीमती चीजों का ध्यान रखें, पका भोजन दान करें, भोजन में मीठी चीज जरूर हो.
गरीबों के खाने पर आई आफत ! रोटी पर विचारधारा की राजनीति करने वालों की घंटी बजाओ