आज का राशिफल: आज (18 फरवरी, सोमवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वाले किससे रहें सावधान? वृष राशि वाले क्या ना करें आज? मिथुन राशि वाले किसका दान करें? कर्क वालों को किस बात का रखना है ख्याल? अन्य सभी राशियों का भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है-

मेष राशि (Aries Horoscope)- दिन अच्छा है. रुके हुए कार्य को आगे बढ़ा सकते हैं. घर और मित्रों से सहयोग मिलेगा. क्रोध ना करें. वाहन सावधानी से चलाएं. ऊं हं हनुमते नम: का जाप करें.

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)- यात्रा के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. यात्रा सोच-समझकर करें. दिन अच्छा है, भाग्यपक्ष ठीक है. छोटे बच्चों की सेहत का ख्याल रखें. पके हुए भोजन का दान जरूर करें.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)- सोच-समझकर बोलें, तरक्की के योग हैं. रिश्तेदार, मित्र और मां नाराज ना हों, ख्याल रखें. चीड़ियों को भोजन कराएं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope)- समय आपके लिए अनुकूल है. जमकर मेहनत करें. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. थकान महसूस करेंगे. एकाग्रता में कमी आपको नुकसान पहुंचाएगी. थोड़ा सा पनीर खाएं या दूध पीएं.

सिंह राशि (Leo Horoscope)- स्वास्थ्य के लिहाज से दिन कमजोर है. गुस्सा ना करें, नुकसान होगा. भाग्यपक्ष ठीक है, चिंता ना करें. ठंडी चीजों का सेवन ना करें. ऊं हं हनुमते नम: का जप करें.

कन्या राशि (Virgo Horoscope)- दिन आपके लिए अच्छा है. लाभ का दिन है. मेहनत थोड़ी अधिक करनी होगी. बहुत तोल-मोलकर बोलें, प्रतिष्ठा की हानि हो सकती है. उड़द की दाल का दान जरूर करें.

तुला राशि (Libra Horoscope)- वक्त आपके लिए ठीक है. भाग्यपक्ष ठीक है, मेहनत अधिक करनी होगी. कुछ लोग आपसे ईर्ष्या कर सकते हैं. क्रोध ना करें. दही का दान जरूर करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)- भाग्यपक्ष कमजोर है, तरक्की दे रहा है. आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. आग, यात्रा और वाहन चलाते वक्त सावधान रहें. मिश्री के दाने और एक बादाम को बहते जल में बहाएं.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)- समय बहुत अच्छा है. जमकर मेहनत करें, खूब आगे बढ़ें. धन बढ़ता दिख रहा है. गले का ध्यान रखें. दाल का दान करें.

मकर राशि (Capricorn Horoscope)- समय आपके लिए अनुकूल है. आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. धैर्य के साथ बाधाओं को पार कर सकते हैं. कोई खास मित्र या रिश्तेदार नाराज हो सकता है. ऊं नम: शिवाय का जप करें.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)- जल्दबाजी में कोई फैसला ना लें. जो काम ना कर सकें उसका वादा ना करें. नकद संभालकर रखें. कच्ची सब्जियों का दान जरूर करें.

मीन राशि (Pisces Horoscope)- धन के लिहाज से दिन अच्छा नहीं है. कुछ कार्य अटकेंगे जरूर. भाग्यपक्ष ठीक है. धैर्य के साथ मेहनत करते रहें, लाभ होगा. बुआ और छोटी बहन से मनमुटाव ना हो. आटे का दान जरूर करें.