एक्सप्लोरर

Weekly Horoscope 15- 21 May 2023: मेष, तुला, धनु राशि वाले सावधान, सभी 12 राशियों का जानें साप्ताहिक राशिफल

Weekly Horoscope 15- 21 May 2023: मेष,वृषभ, मिथुन राशि वालों की सेहत में गिरावट हो सकती है, वहीं मकर और कुंभ राशि वाले अपनी बोली पर कंट्रोल रखें, जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

Weekly Horoscope 15-21 May 2023: मेष, वृषभ राशि वालों रखना होगा अपनी सेहत का ज्यादा ख्याल, वहीं मकर, कुंभ राशि वालों के लिए सप्ताह नए उम्मीदें लेकर आ सकता है. कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का ये पूरा सप्ताह जानते हैं साप्ताहिक राशिफल (Saptahik Rashifal).

मेष राशि (Aries)-
मेष राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में बहुत ज्यादा भावुक रहेंगे. कुछ गलत निर्णय सकते हैं. खर्चों में तेजी रहेगी. सप्ताह के बीच में गृहस्थ जीवन उथल-पुथल हो सकती है. सेहत में गिरावट के योग बन सकते हैं. किसी से कुछ भी बुरा भला कहने से बचें. नौकरी में आप की स्थिति अच्छी रहेगी. सप्ताह के अंतिम दिनों में धन लाभ होगा. किसी बचत योजना से अच्छा धन प्राप्त हो सकता है. परिवार में सौख्य रहेगा.

वृषभ राशि (Taurus)-
वृषभ राशि के जातकों की इनकम सप्ताह की शुरुआत में तेजी से बढ़ने की संभावना है. लव मैटर्स में सफलता मिलेगी. सप्ताह का शुरुआती दिन रोमांटिक रहेगा. स्टूडेंट्स को पढ़ाई में अच्छी कंसंट्रेशन के बेनिफिट मिलेंगे और पढ़ाई अच्छी होगी. खर्च बहुत ज्यादा हो सकते हैं. सप्ताह के बीच में खर्चों में और तेजी आ सकती है तथा स्वास्थ्य में गिरावट आने के योग बनेंगे. नौकरी में स्थिति मनोनुकूल रहेगी. बिजनेस में लाभ होगाm सप्ताह के अंतिम दिनों में पूरे कॉन्फिडेंट रहेंगे. हर काम को मजबूती के साथ पूरा करेंगे. गृहस्थ जीवन में आनंद रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)-
मिथुन राशि के जातकों के लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी रहेगी. आप अपने काम में बहुत ज्यादा बिजी रहेंगे लेकिन इसके अच्छे बेनिफिट भी आपको मिलेंगे. इनकम में बढ़ोतरी होगी. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखेंगे. जहां आप रोमांस भी करेंगे तो आपस में झगड़े भी हो सकते हैं, इसलिए आपको देखना होगा कि अपने रिश्ते को कैसे संभालें. सप्ताह के अंतिम दिनों में कुछ खर्च तेज होंगे. लंबी यात्रा के योग बनेंगे. उदर रोग हो सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer)-
कर्क राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में लंबी ट्रैवलिंग पर जा सकते हैं. धर्म-कर्म में खूब मन लगेगा. पिताजी का सहयोग मिलेगा. सप्ताह के बीच में मानसिक तनाव हो सकता है. पिताजी से कहासुनी हो सकती है. कार्यक्षेत्र में जमकर मेहनत करेंगे और विरोधियों को पछाड़ते हुए कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त कर सकते हैं. परिवार में कुछ शांति रह सकती है. माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. सप्ताह के अंतिम दिन बढ़िया गुजरेंगे. लव लाइफ में प्रेम बढ़ेगा और इनकम बढ़ने के योग बनेंगे.

सिंह राशि (Leo)-
सिंह राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में कुछ परेशान रह सकते हैं. कुछ बातें आपको बहुत ज्यादा परेशान करेंगे. उनका असर आपके पेट को खराब कर सकता है, इसलिए ज्यादा सोचने से बचें. सप्ताह के बीच में किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन सकते हैं. पिताजी से कहासुनी होने या उनसे किसी बात को लेकर विरोधाभास हो सकता है. भाई बहनों को समस्या हो सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनों में आपको नौकरी में पद प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा. मानसिक तनाव में कमी आएगी. परिवार पर ध्यान देंगे. सप्ताह के अंतिम दिन बहुत ज्यादा रोमांटिक होंगे. लव लाइफ का पूरा आनंद लेंगे. शिक्षा में अच्छे नतीजे प्राप्त होंगे.

कन्या राशि (Virgo)-
कन्या राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने गृहस्थ जीवन को लेकर बहुत ही आनंदित रहेंगे. आपस में प्रेम बढ़ेगा. किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने से मन खुश हो जाएगा. सप्ताह के बीच में सेहत में गिरावट आ सकती है. अपने ही कुछ लोगों से कहासुनी और संबंध खराब होने के योग बनेंगे. पिताजी की सेहत का ध्यान रखें. सप्ताह के अंतिम दिनों में धार्मिक यात्रा करेंगे. लंबी ट्रैवलिंग आपको खुशी देगी. भाई बहनों का सपोर्ट मिलेगा. नौकरी में ट्रांसफर हो सकता है.

तुला राशि (Libra)-
तुला राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में कुछ बातों को लेकर खुद को कमजोर महसूस करेंगे. विरोधी आपको परेशान करेंगे. कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है. सेहत में गिरावट होने की संभावना है. सप्ताह के बीच में बिजनेस को लेकर नए योग बनेंगे. कुछ नए समीकरण आपको बिजनेस में उन्नति देंगे. नौकरी में भी स्थिति प्रबल रहेगी. गृहस्थ जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत में गिरावट, तेज बुखार या बदन दर्द के रूप में दिखाई दे सकती है. नया इन्वेस्टमेंट करने से बचना ठीक होगा. करियर में अचानक से कोई बड़ा बढ़िया समाचार मिल सकता है.

सूर्य के वृषभ में गोचर से पलटेगी इन राशियों की किस्मत, होगी खूब तरक्की

वृश्चिक राशि (Scorpio)-
वृश्चिक राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में बहुत खुश रहेंगे. लव लाइफ का पूरा आनंद लेंगे. रिश्ते में आप की केमिस्ट्री बढ़िया होगी. स्टूडेंट्स को भी अपनी पढ़ाई में कॉन्फिडेंस आएगा. इनकम बढ़ेगी. सप्ताह के बीच में विरोधी चुनौतियां पेश करेंगे. नौकरी में समस्याओं के साथ आगे बढ़ेंगे लेकिन किसी से कुछ उल्टा सीधा बोलने से बचें. सप्ताह के अंतिम दिन बढ़िया रहेंगे. बिजनेस में उन्नति होगी. नौकरी में भी समस्याओं में कमी आएगी. जीवनसाथी का सपोर्ट रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)-
धनु राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपने घर को समय देंगे. परिवार वालों से आप की ट्यूनिंग बढ़िया रहेगी. माताजी से विशेष अपनापन महसूस होगा. उनके साथ समय बिताएंगे. घरेलू कामों में हाथ बंटाएंगे. सप्ताह के बीच में संतान की चिंता परेशान कर सकती है. लव लाइफ में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे लेकिन इनकम कई सोर्स से हो सकती है. सप्ताह के अंतिम दिनों में जमीन या जायदाद से संबंधित कोर्ट के मामलों में सफलता मिल सकती है. नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी. बिजनेस में नया इन्वेस्टमेंट करना पड़ सकता है.

मकर राशि (Capricorn)-
मकर राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक तनाव का सामना कर सकते हैं. अपने मुंह से किसी को भी कड़वे शब्द ना निकालें, इससे समस्या होगी. सप्ताह के बीच में ट्रैवलिंग की कोशिश करेंगे. भाईयों का पूरा सपोर्ट रहेगा. ऑफिस में आपके कलीग आपको सपोर्ट करेंगे. आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा. सप्ताह के अंतिम दिनों में घर परिवार की हलचल और अशांति आपका ध्यान खींचेगी. आप करियर पर फोकस कम कर पाएंगे और अपने घर पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा. सेहत कमजोर हो सकती है.

कुंभ राशि (Aquarius)-
कुंभ राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत की मानसिक तनाव का सामना कर सकते हैं. कुछ चुनौतियां आपको परेशान करेंगी. गृहस्थ जीवन पर इसका असर पड़ेगा और आप दोनों के बीच सब कुछ ठंडा सा नजर आएगा लेकिन जीवन साथी आपको सपोर्ट करने की कोशिश करेंगे, जो आपको बुरा लग सकता है और इससे आप के बीच झगड़ा हो सकता है. शांत रहने से काम अच्छा चलेगा. सप्ताह के बीच में धन लाभ होगा. पुरानी योजनाओं से अच्छे बेनिफिट मिलेंगे, जिससे आपकी सेविंग बढ़ सकती हैं. सप्ताह के अंतिम दिनों में ट्रैवलिंग के योग बनेंगे. दोस्तों से लाभ होगा. भाईयों का सपोर्ट भी रहेगा. ऑफिस के कलीग से सावधान रहें.

मीन राशि (Pisces)-
मीन राशि के जातक सप्ताह की शुरुआत में अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें. मानसिक तनाव को खुद पर हावी ना होने दें. खर्चों में तेजी बनी रहेगी. सप्ताह के बीच में समय अनुकूल दिखेगा. गृहस्थ जीवन में जीवन साथी से आशाएं भी बढ़ेंगी और प्रेम भी बढ़ेगा. एक दूसरे को अच्छा सपोर्ट करेंगे. बिजनेस में उन्नति होगी. नौकरी करने वाले जातकों को भी उनके प्रयासों में सफलता मिलेगी. नई नौकरी आपको सप्ताह के अंतिम दिनों में प्राप्त हो सकती है. घर परिवार में कुछ तनाव रहेगा, उसे सुलझाने की कोशिश करते रहेंगे.

रुचि शर्मा एक कुशल एस्ट्रोलॉजर हैं, दैनिक राशिफल और कुंडली विश्लेषण में इन्हें विशेष महारत प्राप्त है. इन्हें 10 साल का अनुभव है. ज्योतिष और अध्यात्म की किताबें पढ़ना इनका शौक है, खाली समय में इन्हें संगीत सुनना अच्छा लगता है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?

वीडियोज

Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |
Mumbai New Mayor: Uddhav Thackeray का मास्टरस्ट्रोक देखिए, बिना बहुमत के भी मेयर बनना तय?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
पाकिस्तान को मिला 'काले सोने' का खजाना, एक महीने में तीसरी बड़ी खोज, क्या मुनीर के देश से मिटेगी भुखमरी
फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
T20 वर्ल्ड कप के बहिष्कार के बाद बांग्लादेश टीम पर प्रतिबंध लगा सकता है ICC? जानिए अब क्या होगा
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget