Grahan 2023 Date: साल 2022 का आखिरी पूर्ण चंद्र ग्रहण 8 नवंबर 2022 को भारतीय समयानुसार शाम 6 बजकर 18 मिनट पर खत्म होगा. मतलब यह पूर्ण चंद्र ग्रहण लगभग 14.39 मिनट से शुरू होकर करीब 15.46 बजे अपने संपूर्ण चरण में पहुंच गया और 18 : 18 पर समाप्त होगा. यह इस साल का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण रहा. यह इस साल का चौथा और अंतिम ग्रहण भी था. अर्थात साल 2022 में 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण लगे. आइये अब जानें अगले साल यानी वर्ष 2023 में कुल कितने ग्रहण लगने जा रहें हैं. इन सबका पूरा डिटेल्स यहां से पढ़े.
ग्रहण 2023 काडिटेल्स: ग्रहण 2023 कैलेण्डर
चंद्रग्रहण 2023: डेटऔरटाइम
साल 2023 कापहलाचंद्रग्रहण : पंचांग के अनुसार साल 2023 में पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को लगेगा. इसके बाद इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को लगेगा.
साल 2023 कादूसराचंद्रग्रहण : पंचांग के अनुसार, 29 अक्टूबर 2023 को लगने वाला चंद्र ग्रहण का समय 01.06 बजे शुरू होगा और 02.22 बजे समाप्त होगा. स्थानीय ग्रहण की अवधि एक घंटे सोलह मिनट और सोलह सेकंड तक रहेगी.
जानकारी के लिए बतादें कि 8 नवंबर 2022 के पूर्ण चंद्र ग्रहण के बाद अब अगला पूर्ण चंद्र ग्रहण जो भारत में दिखाई देगा, वह 7 सितंबर 2025 को होगा.
सूर्य ग्रहण 2023: डेटऔरटाइम
साल 2023 कापहलासूर्यग्रहण: पंचांग के अनुसार, साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 बृहस्पतिवार को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस लिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण मेष राशि में होगा. इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव मेष, कर्क, तुला और मकर राशियों पर पडेगा. पंचांग के अनुसार 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक लगेगा.
साल 2023 कादूसरासूर्यग्रहण: साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर 2023 दिन शनिवार को पड़ेगा. यह ग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा. अर्थात साल 2023 में लगने वाले दोनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. दूसरा सूर्य ग्रहण पश्चिमी अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अटलांटिका और आर्कटिका में नजर आएगा.
यहभीपढ़ें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
