Chini Ke Totke: शक्कर जहां खाने में मिठास लाती है, वहीं दूसरी ओर जीवन की कठिनाइयों को खत्म करके पारिवारिक संबंधों में भी मिठास को बढ़ाती है. सिर्फ इतना ही नहीं, इन टोटकों द्वारा कुंडली में मौजूद कुछ ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को शांत भी किया जा सकता है. आइए जानते हैं शक्कर से टोटकों बारे में.

टोटका नंबर 1अगर आप किसी जरूरी काम से घर से बाहर जा रहें हैं तो एक रात पहले तांबे के बर्तन में चीनी और पानी मिलाकर रख दें. अगले दिन सुबह जाने से पहले इसे पी लें. ऐसा करने से आपका काम बन जाएगा.

टोटका नंबर 2रोजाना सूर्यदेव को तांबे के लोटे में शक्कर के कुछ दाने मिलाकर अर्घ्य दें. ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की दृष्टि मजबूत होती है और कारोबार में रुकावट भी नहीं आती.

टोटका नंबर 3घर में अगर रोज कलह हो रही है तो पानी में शक्कर मिलाकर शुक्रवार को भगवान शिव को चढ़ाएं और देशी घी का दीपक और धूप बत्ती जलाएं. ऐसा करने से आपसी प्रेम बढ़ता है.

टोटका नंबर 4रात को सोते समय एक लाल कपड़े में चीनी बांधकर अपने तकिए के नीचे रख लें. ऐसा करने से राहु के नकारात्मक प्रभाव कम होगें.

टोटका नंबर 5अगर कोई व्यक्ति साढ़े साती या शनि ढैय्या से परेशान है तो सूखा नारियल और शक्कर चीटियों को खिलाए. ऐसा करने से जल्द ही लाभ मिलेगा.

टोटका नंबर 6शुक्रवार के दिन आटे और चीनी की रोटी बनाकर कौवों को खिलाएं. ऐसा करने से जीवन की सभी बाधाएं दूर होती जाएंगी.

टोटका नंबर 7शनि दोष से पाना चाहते हैं मुक्ति तो नारियल में शक्कर का बूरा मिलाकर चीटियों को खिलाएं. यह टोटका कारगर सिद्ध होगा.

ये भी पढ़ें :-Aries July Horoscope 2022: जुलाई में मेष राशि वालों को लाभ है या हानि, जाननें के लिए यहां पढ़ें मासिक राशिफल

Taurus July Horoscope 2022: जुलाई में वृषभ राशि वालों पर बरस सकती है लक्ष्मी जी की कृपा, जानें मासिक राशिफल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.