Chandra Grahan 2022 Date: ज्योतिष के अनुसार इस साल यानी 2022 में कुल 4 ग्रहण लगेंगे. इसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चन्द्र ग्रहण होंगे. पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को लग चुका है. जोकि आंशिक सूर्य ग्रहण था और भारत में दिखाई नहीं दिया. अब पहला चन्द्र ग्रहण लगने वाला है. ज्योतिष के अनुसार चन्द्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा तिथि को लगता है. साल का पहला चन्द्र ग्रहण वैशाख मास की पूर्णिमा को लगेगा. जो कि 16 मई को पड़ेगी. वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं.
प्रथमचंद्रग्रहण 2022 तिथिऔरसमय (Lunar Eclipse Date Time)
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार साल 2022 में पहला चंद्र ग्रहण 16 मई को लगेगा. यह चंद्र ग्रहण भारत के समयानुसार प्रात: काल 7:02 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 12:20 बजे पर समाप्त होगा.
कबलगेगादूसराचंद्रग्रहण (Second Lunar Eclipse Date Time)
साल 2022 का दूसरा चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को लगेगा. यह भी भारत समेत कई देशों में देखा जा सकेगा. पूर्ण चंद्र ग्रहण होने के कारण इसमें भी सूतक मान्य होगा. चंद्र ग्रहण का समय दोपहर 1:32 मिनट पर शुरू होकर शाम में 7:27 मिनट पर समाप्त होगा. ग्रहण के दौरान ग्रहण संबंधी सभी नियमों का पालन करना जरूरी होगा.
चन्द्रग्रहणकासूतककाल
चन्द्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से करीब 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है. परंतु सूतक काल उसी स्थान पर मान्य होता है जहाँ पर चन्द्र ग्रहण दिखाई देता है. जिस देश में चन्द्र ग्रहण दिखाई नहीं देता है, वहां चन्द्र ग्रहण मान्य नहीं होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
