Diwali 2022 Shubh Yoga: अक्टूबर का महीना पर्वो और ग्रहों के लिहाज से बहुत ही हलचल भरा हुआ है. इस महीने में नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस के साथ-साथ दिवाली भी है. इस माह में कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहें है, तो कई ग्रह अपनी चाल बदलेंगे.
पंचांग के अनुसार, हर साल कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली का पर्व मनाया जाता है. इस साल दीपों का यह त्योहार 24 अक्टूबर 2022 दिन सोमवार को है. सुख-समृद्धि की प्रतीक दिवाली के इस पर्व को मां लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश की विधि-विधान पूर्वक पूजा-उपासना की जाती है.
ग्रहोंकाराशिपरिवर्तन
दिवाली से पहले कई ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे हैं या फिर मार्गी हो रहें हैं, वहीं एक ग्रह दिवाली के बाद वक्री होने जा रहें हैं. इसके अलावा दिवाली के अगले दिन इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भी लग रहा है.
दिवालीपरबनरहाहैशुभसंयोग
ज्योतिष गणना के अनुसार, इस साल दिवाली 24 अक्टूबर 2022 को है, उसके बाद 26 अक्टूबर को बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश करेंगे. यहां पर सूर्य, शुक्र और केतु पहले से विराजमान रहेंगे. इससे तुला राशि में अद्भुत संयोग का निर्माण होगा. दिवाली के पहले मंगल 16 अक्टूबर को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे. उसके बाद 30 अक्टूबर को मंगल मिथुन राशि में वक्री होंगे. शनि 23 अक्टूबर को मकर राशि में मार्गी होंगे. ऐसे शुभ संयोगों से युक्त इस बार दिवाली कई राशि के जातकों की किस्मत खोल सकती है.
दिवालीशुभमुहूर्त (Diwali Muhurat 2022)
- कार्तिकअमावस्यातिथिप्रारंभ: 24 अक्टूबर को 06:03 बजे
- कार्तिकअमावस्यातिथिसमाप्त: 24 अक्टूबर 2022 को 02:44 बजे
- अमावस्यानिशिताकाल: 23:39 से 00:31, 24 अक्टूबर
- कार्तिकअमावस्यासिंहलग्न: 00:39 से 02:56, 24 अक्टूबर
- दिवाली2022: 24 अक्टूबर 2022 को
- अभिजीतमुहूर्त: 24 अक्टूबर सुबह 11:19 से दोपहर 12:05 तक
- विजयमुहूर्त: 24 अक्टूबर दोपहर 01:36 से 02:21 तक
दिवालीपरलक्ष्मीपूजनकासमयवमुहूर्त
- लक्ष्मीपूजनसमयमुहूर्त: 24 अक्टूबर शाम 06:53 से रात 8:16 तक
- पूजाअवधि: 1 घंटे 21 मिनट
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
