Chandra Grahan 2022Precaution for Pregnant women: साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई 2022, दिन सोमवार और वैशाख पूर्णिमा को है. पंचांग के मुताबिक, यह चंद्र ग्रहण भारतीय समानुसार 16 मई की सुबह 08 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 23 मिनट रहेगा. साल का पहला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इस लिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. इस चंद्रग्रहण को दक्षिण-पश्चिमी यूरोप, दक्षिण-पश्चिमी एशिया, अफ्रीका, अधिकांश उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा. चंद्र ग्रहण का प्रभाव वैसे तो सभी पर पडेगा. परंतु इसका असर गर्भवती महिला पर अधिक पड़ता है. इस लिए गर्भवती महिलाओं को नीचे दी गई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
चंद्रग्रहणकैसेलगताहै?
चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना है. जब चंद्रमा पर पृथ्वी की छाया पड़ने लगती है तो इसी स्थिति को चंद्र ग्रहण कहते हैं.
चंद्रग्रहणकेदौरानगर्भवतीमहिलाएंरखेंयेसावधानियां
- ग्रहण काल में प्रकृति में कई तरह की अशुद्ध और हानिकारक किरणों का प्रभाव रहता है. इस लिए इन्हें घर से बहार नहीं निकलना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को कैंची, सूई, चाकू या धारदार चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण काल में प्रेग्नेंट लेडीज को भोजन आदि खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान स्नान न करें. जब ग्रहण समाप्त हो जाये तो स्नान कर दान दें.
- चंद्र ग्रहण काल में सहवास नहीं करना चाहिए.
- ग्रहण के दौरान अपने आराध्य देव का स्मरण और मंत्र का जाप करते रहना चाहिए.
- चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को अपना और अजन्में शिशु का खास ख्याल रखना चाहिए. इस दौरान उन्हें बाहर नहीं निकलना चाहिए.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
