Chandra Grahan 2023 date, Lunar Eclipse 2023 Sutak Kal: ज्योतिष की नजर में  साल 2023 बेहद अहम रहने वाला है, क्योंकि इस साल शनि, गुरु समेत सभी बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. वहीं इस साल कुल 4 ग्रहण जिसमें 2 चंद्र ग्रहण और दो सूर्य ग्रहण पड़ेंगे. आइये जानें नए साल यानी वर्ष 2023 में चंद्र ग्रहण कब –कब लगेगा और कहां –कहां दिखाई देगा. इसका सूतक काल कब से होगा?

साल 2023 केचंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2023)

पंडित सुरेश श्रीमाली के मुताबिक, साल 2023 में कुल 2 चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है. वैसे तो इस नए साल 2023 में भी कुल 4 ग्रहण लगेंगे जिसमें 2 चंद्र ग्रहण के अलावा 2 सूर्य ग्रहण भी होगा.

साल 2023 कापहलाचंद्रग्रहण

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई 2023 दिन शुक्रवार को रात 8 बजकर 45 मिनट लगेगा और करीब 1 बजे समाप्त होगा. हालांकि पहला चंद्र ग्रहण 2023 भारत में नहीं दिखाई देगा. इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा.  

साल 2023 कादूसराचंद्रग्रहण

पंडित सुरेश श्रीमाली के अनुसार, साल 2023 का चंद्र ग्रहण 29 अक्टूबर रविवार को रात में 01.06 बजे शुरू होगा और 02 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा. स्थानीय ग्रहण की अवधि यानी भारत में ग्रहण की अवधि करीब एक घंटे 16 मिनट तक रहेगी. यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा. इस लिए इसका सूतक काल मान्य होगा.

दूसराचंद्रग्रहण 2023 सूतककाल

चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है. श्रीमाली बताते हैं कि चंद्र ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले स्नान आदि करके पूजा-पाठ जैसे शुभ कार्य कर लेने चाहिए. इसके बाद जो कुछ भी खाना है खा लेना चाहिए. सूतक काल में कुछ भी खाना पीना वर्जित होता है.

चंद्रग्रहण 2023 सूतककालमेंबंदरहेंगेमंदिरकेकपाट

पंडित सुरेश श्रीमाली बताते हैं कि सूतक काल के दौरान मंदिर के कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं और चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद ही खोले जाते हैं. चंद्र ग्रहण समाप्त होने के बाद मंदिर की सफाई की जाती है.

यहभीपढ़ें 

Ketu Gochar 2023: नए साल में केतु गोचर, इन राशियों की छीनेंगा सुख चैन, बचने के लिए करें ये उपाय

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.