Chandra Grahan 2022: साल का पहला चंद्रग्रहण 16 मई 2022 दिन सोमवार वैशाख पूर्णिमा को लगने वाला है. यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा. इस दिन चंद्रमा लाल रंग में नजर आएगा. यह चंद्रग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा. जिसके कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में लगने जा रहा है. इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव हर राशि के जातकों के जीवन पर दिखाई देगा.

चंद्रग्रहणकाप्रभाव  

चंद्र ग्रहण का असर इस वृश्चिक राशि पर अधिक पड़ेगा. इस लिए इस राशि के जातकों को अधिक सतर्क रहना चाहिए.

वृश्चिकराशि

ज्योतिषों के अनुसार, 16 मई को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि पर हो रहा है. इसलिए इसका प्रभाव सबसे अधिक वृश्चिक राशि के जातकों पर पडेगा. इस लिए इन लोगों को अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है. इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से वृश्चिक राशि के जातकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियां हो सकती हैं. इन्हें इस दौरान कोई भी काम बिना सोचे समझे नहीं करना चाहिए. अन्यथा समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है.

वृश्चिक राशि  के जातक क्रोध पर नियंत्रण रखें तथा बेहतर होगा कि किसी से भी वाद-विवाद न करें. सेहत और धन के प्रति सतर्क रहें. यदि व्यापार कर रहें है तो व्यापार में बाधा आ सकती है. चंद्र ग्रहण के दौरान किसी भी तरह के लेन-देन से बचें. जीवनसाथी से मनमुटाव संभव है. ऐसे में किसी भी तरह का विवाद न करें.

 

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.