एक्सप्लोरर

Chanakya Niti: बच्चों को इन बुरी आदतों से दूर रखने से बनता है करियर, शिक्षा में मिलती है सफलता

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य नीति के अनुसार बच्चों को बुरी आदतों से दूर रखना चाहिए. बुरी आदतें बच्चों की शिक्षा (Education) और करियर (Career) की सफलता में बाधक हैं.

Chanakya Niti in Hindi: चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है. चाणक्य को आचार्य चाणक्य भी कहा जाता है. चाणक्य एक कुशल अर्थशास्त्री होने के साथ साथ योग्य शिक्षक भी थे. चाणक्य के बारे में कहा जाता है कि उन्हें विभिन्न विषयों की जानकारी थी. चाणक्य को अर्थशास्त्र के साथ साथ कूटनीति शास्त्र, राजनीति शास्त्र, समाजशास्त्र आदि विषयों का भी उच्च कोटि का ज्ञान प्राप्त था. चाणक्य ने हर उस विषय का बहुत ही सूक्ष्मता से अध्ययन किया था, जो मनुष्य और समाज को प्रभावित करते हैं.

चाणक्य स्वयं भी एक योग्य शिक्षक थे और अपने समय के प्रसिद्ध तक्षशिला विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान किया करते थे. चाणक्य ने अपने अनुभव और ज्ञान से पाया कि बच्चों को आरंभ से ही अच्छे गुणों को अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. इन गुणों को अपनाकर और आत्मसात कर जीवन को सफल बनाया जा सकता है. चाणक्य का मानना था कि बच्चों में बुरी आदतें बहुत तेजी से प्रवेश करती हैं, इसलिए अभिभावकों को बच्चों को लेकर हमेशा जागरूक और सतर्क रहना चाहिए और इन आदतों से दूर रखना चाहिए-

झूठ- चाणक्य नीति के अनुसार बच्चों में झूठ बोलने की आदत से दूर रखना चाहिए. आरंभ से ही यदि इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए तो आगे चलकर ये बड़ी समस्या और परेशानी का कारण भी बन सकता है. इसलिए माता पिता को बच्चों को इस आदत से दूर रखने का प्रयास करना चाहिए.

परिश्रम- चाणक्य नीति कहती है कि बच्चों को आरंभ से ही परिश्रम के महत्व के बारे में बताना और प्रेरित करना चाहिए. सफलता में परिश्रम का सबसे बड़ा योगदान होता है. परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता है. जीवन में बड़ी सफलता परिश्रम से ही प्राप्त की जा सकती है. 

अनुशासन- चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में अनुशासन का विशेष महत्व होता है. अनुशासन की भावना जागृत होने से ही बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है. माता पिता को बच्चों को अनुशासन का महत्व बताना चाहिए और इसे अपनाने के लिए प्रेरित करना चाहिए. 

यह भी पढ़ें:
Safalta Ki Kunji: लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त करनी है तो इन श्रेष्ठ गुणों को अपनाएं, फिर देखें चमत्मकार

Monthly Horoscope August 2021: अगस्त में वृष, सिंह और कुंभ राशि वाले न करें ये काम, 12 राशियों का जानें राशिफल

Chanakya Niti: इन आदतों के कारण जीवन में नहीं मिलती है सफलता, सम्मान प्राप्त करने के लिए करना पड़ता है संघर्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Aaj Ka Rashifal 19 August 2026: सावन बुधवार पर धनु समेत इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा लाभ
Rashifal 19 August 2026: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? जानें शुभ अंक, शुभ रंग और गणेश जी के अचूक उपाय
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
Tarot Card Rashifal 19 August 2026: इन 3 राशियों के हाथ लगेगी कामयाबी, मेष से मीन तक जानें भविष्यफल
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!
झारखंड में JSSC-CGL परीक्षा रद्द, एक बार फिर सच हुई ABP Live की भविष्यवाणी!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget