Capricorn Monthly Horoscope January 2023: मकर राशि के वालों के लिए जनवरी का महीना कैसा रहेगा? आइये जानें इस महीने में मकर राशि वालों के पारिवारिक, आर्थिक, करियर, शिक्षा, प्रेम तथा स्वास्थ्य से जुड़ी सारी जानकारियां पंडित सुरेश श्रीमाली से.
मकरराशिजनवरी2023 काराशिफल
धनऔरव्यापार (Business & Wealth)
- गुरू की पाचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से इस महीने में बिजनेस में मिले फायदे से आपको संतुष्टि नहीं मिलेगी.
- 17, 18, 25, 26, 27 जनवरी को चन्द्रमा का सप्तम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे व्यापार में हुए फ़ायदे को व्यापार में ही लगाना ठीक रहेगा, ये सोच आपको आर्थिक रूप से मजबूत बना सकेगी.
- बिजनस के कारक बुध का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे नकारात्मक प्रचार से आपको हानि हो सकती है.
करियरऔरनौकरी (Job & Profession)
- 16 जनवरी तक शनि की दशवीं दृष्टि दशम भाव पर होने से इस जनवरी में आपकी सेलरी में वृद्धि हो सकती है.
- मंगल का दशम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे बेरोजगार लोगों पर तनाव हावी हो सकता है.
- 14 जनवरी से सूर्य का दशम भाव से 4-10 का सम्बध रहेगा जिससे इस महीने में बेरोज़गारों को पार्ट टाइम जॉब मिल सकता है.
- 5,6,7,23,24 जनवरी को चन्द्रमा का दशम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे नौकरी में तरक्की का सपना पूरा होने में अभी समय और लग सकता है.
पारिवारिकलाइफ, लवलाइफऔररिलेशनशिप (Family Life, love Life & relationship)
- गुरू की पांचवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से जनवरी में लव लाइफ में मजबूत होगी.
- 19,20,23,24 जनवरी को चन्द्रमा का सप्तम भाव से षडाष्टक दोष रहेगा जिससे लव लाइफ के बीच नज़दीकियां उनको किसी गंभीर गलती की ओर बढा सकती हैं.
- 21 जनवरी तक शुक्र की सातवीं दृष्टि सप्तम भाव पर होने से लव लाइफ के लिए समय अनुकूल है, आप दोनों आपस में आजीवन साथ रहने की रजामंदी दे सकेंगे.
स्टूडेंट्सऔरशिक्षक (Students & learners)
- शिक्षा कारक गुरू का पंचम भाव से 3-11 का सम्बध रहेगा जिससे छात्रों पर गुरु का आशीर्वाद बना रहेगा.
- 21 जनवरी तक शुक्र का पंचम भाव से नवम-पंचम राजयोग रहेगा जिससे उच्च शिक्षा में आपके घर-परिवार के साथ आपकी फैकल्टी आपका सपोर्ट करेंगी, जिस कारण आप जल्दी से हर प्रोजेक्ट को पूरा कर पाएंगे.
स्वास्थ्यऔरयात्रा (Health & Travel)
- राहु की पांचवीं व मंगल की चौथी दृष्टि अष्टम भाव पर होने से यात्रा करना अत्यावश्यक हो तो पूरी सतर्कता रखने में ज़रा भी कोताही ना बरतें.
- 13 जनवरी तक सूर्य की सातवीं दृष्टि षष्ठ भाव पर होने से इस माह आपको लीवर या फेफड़े संबंधी रोग हो सकता है. इस लिए सावधान रहना होगा.
यहभीपढ़ें
January Horoscope 2023: साल के पहले महीने में किन राशियों पर रहेगी लक्ष्मी जी की कृपा
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
