Astrology: ज्योतिष शास्त्र में मनुष्य के जन्म लेते ही काल गणना के अनुसार यह निर्धारित किया जाता है कि जन्म लेने वाला जातक किस राशि में पैदा हुआ है. उसी के अनुसार उसके व्यवहार को, उसके चरित्र को आंका जाता है. विभिन्न राशियों में जन्म लेने वाले जातकों का व्यवहार अलग अलग रहता है. उसमें कुछ विशेषताएं ऐसी रहती हैं जो अन्य जातकों में नहीं पाई जाती है. ज्योतिष शास्त्र एक प्राचीन विज्ञान है. जिसके आधार पर यह पूर्वानुमान लगाया जाता है, कि जन्म लेने वाला जातक भविष्य में किस तरह का कार्य करेगा? कितनी उन्नति करेगा? या इस का चरित्र कैसा होगा?
इसराशिवालेलोगहोतेहैंघमंडी
सिंहराशि
सिंह राशि वाले जातक बहुत ज्यादा दिखावा करते हैं. इन्हें अपने आप को श्रेष्ठ दिखाना बहुत अच्छा लगता है. यह किसी भी स्थिति में अपने आप को बड़ा दिखाने की कोशिश करते हैं, जिससे इनके मिलने जुलने वालों को भी परेशानी होती है.
वृश्चिकराशि
वृश्चिक राशि वाले जातक स्वभाव से बहुत ज्यादा घमंडी होते हैं. इनका व्यवहार लोगों से बहुत भिन्न होता है. किसी से मिलना जुलना इन्हें बिल्कुल पसंद नहीं होता. लोगों की भीड़ मे अपने आप को अलग दिखाने के लिए यह सब दिखावा करते हैं.
मेषराशि
मेष राशि वाले जातक वैसे तो बहुत ज्यादा आत्मविश्वासी होते हैं. लेकिन अपनी गलतियों को छुपाने के लिए यह घमंड का दिखावा करते हैं. और अपनी नकारात्मक चीजों को बिल्कुल भी स्वीकार नहीं कर पाते हैं.
मकरराशि
मकर राशि वाले जातक लोगों की भीड़ में अपने आप को अलग दिखाने के लिए बहुत ज्यादा प्रयत्न करते हैं. ऐसी स्थिति में इनका दिखावापन झलकने लगता है. लोग इनसे कटे कटे से रहते हैं.
मिथुनराशि
मिथुन राशि वाले जातकों को ऐसा लगता है कि इनके आगे कोई आदमी टिक नहीं सकता है. इसीलिए यह अपने आप को श्रेष्ठ साबित करने में लगे रहते हैं. इनके इसी व्यवहार के कारण लोगों से इनकी दोस्ती बहुत ज्यादा दिनों तक नहीं रहती है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
