नई दिल्लीः अक्सर देखा गया है कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर मनमुटाव होता है और कई बार ये मनगुटाव बहुत बढ़ जाता है. आज गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं वे उपाय जो कर सकते हैं आपके मनमुटाव को दूर.
रिश्तों में प्यार बढ़ाने के लिए करें ये उपाय-
- आम का बांदा भुजा पर धारण करने से पति से झगड़ा नहीं होता है.
- पति का स्वामी ग्रह खराब होने पर तीसरे की वजह से पति- पत्नी के रिश्तों में मनमुटाव होता है.
- पति और पत्नी के घरवालों के रिश्तों में ज्यादा दखल देने से झगड़े होते हैं.
- ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पतिवेदनम उर्वारुकमिव बन्धनात दितो मुक्षीयमामुत का जप करें.
- पिता से हल्दी की पांच गांठे लेकर पास रखें.
- ससुराल से तनाव मिल रहा है तो शुक्रवार को नमक छोड़ दें.
- खुशखबरी पर पहले नमकीन बांटें.
- पति के पलंग के पाएं में चांदी की कील ठोक दें.
- चंद्रमा मजबूत करने का उपाय करें.
- मंगल और राहु खराब होने पर स्त्री अधिकार पर ज्यादा जोर देती है.
पति से रिश्ते सुधारने के लिए अपनाएं ये उपाय-
- गुस्से से वैवाहिक जीवन बर्बाद हो सकता है. गुस्सा करने से बचें.
- दिन में 5 बार चांदी के बर्तन का पानी उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके पिएं.
- चीनी और मिठाई से परहेज करें.
- तेज मसालों से परहेज करें.
- खिरनी के जड़ को सफेद कपड़े में बांधकर सोमवार को पहनें.
- संध्या में दीपक जलाकर ऊं का जप करें.
- ब्रह्मी, शंखपुष्पी और वच्च का सेवन करें.
- अष्टगंध का तिलक लगाएं.
- ध्यान लगाएं.
ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.