नई दिल्लीः आज देशभर में अक्षय तृतीया मनाई जा रही है. इस मौके पर आज गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं अक्षय तृतीया के बारे में कुछ अहम बातें. आप भी जानिए.
अक्षय तृतीया के दिन शुरू किया काम अक्षय होता है. अक्षय तृतीया केवल धन या सोने से जुड़ा नहीं है. आज के दिए किए गए पुण्य कम नहीं होते. दुख को सुख में बदलने के लिए दान और पूजा की जाती है. पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा होती है. आज के दिन सूर्यास्त के पहले तक सोना खरीदने से लाभ होता हैं.
अक्षय तृतीया पर पूजा और लक्ष्मी यंत्र की स्थापना सुबह 05:40- दोपहर 12:18 मिनट तक कर सकते हैं.
जानें, अक्षय तृतीया पर क्या दान करें-
- सोना, भूमि, पंखा, सत्तू, छाता, जल, जौ का दान करने से लाभ होगा. दान करने से अक्षय पुण्य प्राप्त होता है.
- जरूरतमंद लोगों को जौ दान करने से स्वर्ण दान जैसा का फल मिलता है.
- भगवान शिव को सत्तू का भोग लगाकर प्रसाद बांटें.
- तिल, जौ, चावल लोगों में जरूर बांटें.
- भगवान बद्रीनाथ की पूजा करने वाले लोग अक्षत चावल का भोग लगाकर बांटें.
- जप, दान, होम और पितृ का श्राद्ध करने से अक्षय पुण्य मिलता है.
- जरूरतमंद या दिव्यांग लोगों को चावल, नमक, घी, कपड़े, फल, मिठाई दान करें.
- छाता, तरबूज, खरबूजा, मटकी, ग्लास, बर्तन का दान जरूर करें.
- गंगा स्नान करने से भी लाभ होगा.
- भगवान श्री कृष्ण के उपासकों को चंदन का लेप लगाकर भेंट दें.
ये एक्सपर्ट के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.
