नई दिल्ली: सूर्य ग्रहण का समय अब समाप्त हो चुका है. 26 दिसंबर का सूर्य ग्रहण साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण था. इस ग्रहण को भारत के साथ पूर्वी अफ्रीका, एशिया, पूर्वी यूरोप तथा उत्तरी तथा पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया में भी देखा गया. इस बार यह धनु राशि में था. ज्योतिष के अनुसार सभी बारह राशियों पर इसका एक सप्ताह तक प्रभाव देखा जाएगा. आइए जानते हैं कि साल के अंतिम सूर्य ग्रहण से जुड़ी कुछ खास बातें-
सूर्य ग्रहण की अद्भुत बातें-
1- इस साल इस सूर्य ग्रहण को महासूर्यग्रहण की संज्ञा भी दी गई है.
2- इस बार सूर्य ग्रहण पर 296 साल बाद अनूठा संयोग बना.
3- सूर्य ग्रहण धनु राशि में था, ग्रहण के समय इस राशि में छह ग्रह सूर्य, चंद्र, बृहस्पति, शनि, बुध और केतु विराजमान रहे.
4- एक राशि में 6 ग्रहों का आना एक अद्भुत संयोग है जो बीती पिछली तीन पीढ़ियों के जीवनकाल में ऐसा कभी नहीं रहा.
5- धनु राशि पर 6 ग्रहों के अलावा राहु का प्रभाव भी होने से 7 ग्रहों का महासंयोग बना.
6- सूर्य, चंद्रमा, बुध और बृहस्पति चारों ग्रह मूल नक्षत्र में ही स्थित हैं, ग्रहों के इस महागठबंधन का आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में बड़ा असर देखने को मिल सकता है.
7- राजनीति और अर्थ जगत के लिए यह ग्रहण बेहद प्रभावशाली माना जा रहा है.
8- सूर्यग्रहण का इस तरह का दुर्लभ योग अब 559 साल बाद 9 जनवरी 2578 को बनेगा.
