जन्मदिन राशिफल, 18 नवंबर: आज है जन्मदिन तो पढ़ाई में मिलेगी सफलता, धन का होगा लाभ
एबीपी न्यूज | 18 Nov 2018 07:43 AM (IST)
अगर 18 नवंबर (रविवार) को आपका जन्मदिन है तो आगे बढ़ने के अवसर हैं और तरक्की के योग हैं. इसके अलावा जानें कि अपने जन्मदिन को शुभ कैसे बनाएं.
नई दिल्ली: आज के राशिफल में गुरूजी पवन सिन्हा बता रहे हैं कि अगर 18 नवंबर (रविवार) को आपका जन्मदिन है तो आगे आने वाले 12 महीने बहुत अच्छे रहेंगे. पढ़ाई में लाभ होगा. इसके अलावा जानें कि अपने जन्मदिन को शुभ कैसे बनाएं. आज है जन्मदिन तो कैसा होगा साल ? -फरवरी तक बाहर जाने का मौका है -लंबी दूरी की यात्रा संभव है -नए घर से संबंधित काम हो सकता है -नया काम हो सकता है -फरवरी के बाद दोस्त नाराज हो सकते हैं -पढ़ाई आगे बढ़ सकती है -भाषा का ख्याल रखें -सेहत का ख्याल रखें -हरे रंग के धागे में तांबे का सिक्का बड़ी बहन या भाभी के हाथों धारण करें यह भी पढ़ें- राशिफल, 18 नवंबर रविवार: कन्या राशि वालों को समय का मिलेगा भरपूर साथ, जानें अपनी किस्मत