आज का राशिफल: आज (17 सितंबर, सोमवार) के राशिफल में जानें मेष राशि वालों का कैसा है दिन. तुला राशि वाले किसका रखें ख्याल? कुंभ राशि वालों के भाग्य का हाल. अन्य सभी राशियों के भी हाल बता रहे हैं गुरूजी पवन सिन्हा. जानें आपकी राशि क्या कहती है?
मेष राशि: भाग्य बेहतर है. मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे. बड़ा फैसला ले सकते हैं. माता-पिता के साथ संबंध बेहतर करें. माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें. कुत्तों को भोजन कराएं
वृषभ राशि: भाग्य कमजोर है. सोच समझकर फैसले लें. चिड़चिड़ापन से बचने के लिए आराम करें. पीठ का ख्याल रखें. उड़द की दाल का दान करें.
मिथुन राशि: भाषा से परेशानी हो सकती है. गृहस्थी या दोस्ती में दिक्कत हो सकती है. वाद- विवाद हो सकता है. धन के मामले में सावधान रहें. ऊं गं गणपताय नम: का जप करें.
कर्क राशि: गृहस्थी के लिए समय कमजोर है. दोस्ती के लिए समय खास नहीं है. काम करने वाली जगह पर लो प्रोफाइल रहें. किसी को उधार ना दें. 5 फलों का दान करें. ऊं नम: शिवाय का जप करें.
सिंह राशि: दिन ठीक है. भाग्य मजबूत होगा. धन को लेकर सतर्क रहें. सूर्य को जल दें.
कन्या राशि: सिर और आंख का ख्याल रखें. वाहन ध्यान से चलाएं. गेहूं या आटा का दान करें.
तुला राशि: वक्त अच्छा है. रिश्ते जुड़ सकते हैं. शत्रु शांत रहेंगे. धन के लिए दिन खास नहीं है. प्रतिष्ठा का विशेष ख्याल रखें. पिता और भाई-बहन का विशेष ख्याल रखें. लोगों को जल पिलाएं.
वृश्चिक राशि: दिन अच्छा है. लाभ हो सकता है. खूब मेहनत करें. पेट का ख्याल रखें. सूर्य को जल दें.
धनु राशि: दिन अच्छा है. जमकर मेहनत करें. प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आंख और गले का ख्याल रखें. ऊं नारायण नमो नम: का जप करें.
मकर राशि: दिन खास नहीं है. मेहनत के फल मिलेंगे. धैर्य रखें. भवावेश में किसी को धन ना दें. भोजन संतुलित रखें. सूर्य को जल दें.
कुंभ राशि: सेहत के लिए दिन खास नहीं है. घर के बुजुर्गों का ख्याल रखें. गरिष्ठ भोजन ना करें. सफेद कपड़े पहनें. दाहिनी कलाई में सफेद धागा बांधें.
मीन राशि: धन के लिए दिन कमजोर है. घर के बच्चों का विशेष ख्याल रखें. वाहन ध्यान से चलाएं. गले और पेट का ख्याल रखें. हल्दी और चावल का दान करें.
