PSEB 10th Result 2024 Live, Punjab Board 10th Result, पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 @ pseb.ac.in

Punjab Board PSEB 10th Result 2024 Live: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड ने आज 10वीं की परीक्षा नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल बोर्ड परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी से लेकर 5 मार्च 2024 तक किया गया था. बोर्ड एग्जाम सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2:15 बजे तक आयोजित की गई थी. इस बार एग्जाम में लगभग तीन लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.

Punjab Board Result Dates

Panjab Board PSEB 10th Result 2024 Live (पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) के द्वारा आयोजित 10वीं एग्जाम में हर साल लाखों स्टूडेंट बैठते हैं.;

स्टूडेंट के लिए 10वीं की परीक्षा का खास महत्व होता है. बोर्ड परीक्षा के बाद ही छात्र यह फैसला लेते हैं कि उन्हें भविष्य में किस चीज की पढ़ाई करनी है और वह क्या बनना चाहते हैं.

पंजाब बोर्ड ने 10वीं क्लास के परिणाम जारी कर दिए हैं. इस वर्ष एग्जाम में कुल 97 प्रतिशत छात्र-छात्राएं पास हुए हैं. पंजाब बोर्ड 10वीं के नतीजों में लड़कियों ने इस बार भी लड़कों को पछाड़ा है. लड़कियों का कुल पास परसेंट 98.11 रहा है. वहीं, छात्रों का कुल पास प्रतिशत 96.47 रहा है. प्रथम स्थान पर अदिति रहीं हैं. दूसरे स्थान पर  लुधियाना की अलीशा शर्मा व तीसरे पर अमृतसर की करमनप्रीत कौर रही हैं.

साल 2023 में पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास की परीक्षा का कुल पास परसेंट 97.54 फीसदी रहा था. पिछले वर्ष कुल 2,81,327 छात्र-छात्राएं एग्जाम में शामिल हुए थे. इनमें से करीब 2,74,400 स्टूडेंट्स परीक्षा पास कर सके थे.

पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट देखने के लिये बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर विजिट करें

ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 

  • इसके लिए पंजाब बोर्ड की वेबसाइट- pseb.ac.in पर जाएं
  • यहां पंजाब बोर्ड 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें
  • इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा
  • पंजाब बोर्ड रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें
Sponsored Links by Taboola