Bihar Board 10th Result 2026 Live, BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026, बिहार बोर्ड 10वीं मैट्रिक रिजल्ट
Bihar Board Result Dates
Bihar Board BSEB Matric Result 2026 Live( बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026): बिहार बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड ने इस बार 10वीं क्लास की परीक्षा का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच कराया.
2026 में बिहार बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा में 15,12,687 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनके लिए 1699 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे. 10वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्र को कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है. बिहार बोर्ड के नतीजे biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और onlinebseb.in पर चेक किए जा सकते हैं. बता दें कि रिजल्ट आने पर बेहद लोड के कारण बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स डाउन हो सकती हैं या कुछ देर के लिए बंद भी हो सकती हैं. इसके अलावा वेबसाइट क्रैश होने की आशंका भी रहती है. ऐसे में परीक्षार्थी परेशान न हों. वे दूसरे तरीकों से रिजल्ट बिना देरी के चेक कर सकते हैं. स्टूडेंट्स बिहार बोर्ड के नतीजे एक SMS के जरिए भी चेक किए जा सकते हैं. इसके लिए उन्हें SMS के जरिए अपना रोल नंबर डालकर भेजना होगा.
इस बार इतने बच्चे हुए शामिल
2026 में बिहार बोर्ड की क्लास 10वीं की परीक्षा में 15.12 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए.
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट चेक करने का प्रोसेस इसके लिए बिहार बोर्ड की वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in, biharboardonline.com और onlinebseb.in पर जाएं. यहां 10वीं एग्जाम रिजल्ट पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रोल नंबर यहां एंटर करें. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा. रिजल्ट देखने के बाद स्क्रीन का प्रिंट अवश्य लें.