✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Farmer ID Registration: इस चीज के बिना रुक जाएगा सरकार योजनाओं से मिलने वाला पैसा, किसान भाई जरूर बनवा लें यह आईडी

Advertisement
कविता गाडरी   |  14 Apr 2026 06:40 AM (IST)

अगर आप किसान है और आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनाई है तो इसे लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है. सरकार ने साफ किया कि तय सीमा के बाद बिना फार्मर आईडी के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा.

Farmer ID Registration: इस चीज के बिना रुक जाएगा सरकार योजनाओं से मिलने वाला पैसा, किसान भाई जरूर बनवा लें यह आईडी

फार्मर आईडी

Farmer ID Registration: किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए राज्य और केंद्र सरकारी कई तरह की योजनाएं चला रही है. जिसमें किसानों को हर महीने पैसे दिए जाते हैं, खेती के लिए लोन दिया जाता है और कई अलग-अलग तरह की योजनाएं भी इनमें शामिल है. लेकिन अब इन सरकारी योजनाओं का फायदा उठाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम करने होंगे. दरअसल सरकार के नए नियमों के अनुसार अगर किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेना है तो उन्हें एक आईडी बनवानी होगी. इसके बाद ही उन्हें सरकारी योजनाओं का फायदा मिलेगा. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस चीज के बिना किसानों को सरकारी योजनाओं से मिलने वाला पैसा रुक जाएगा और किसानों को कौन सी आईडी बनवा लेनी चाहिए. फार्मर आईडी नहीं बनवाई तो रुक जाएगा पैसा अगर आप भी किसान है और आपने अभी तक फार्मर आईडी नहीं बनाई है, तो इसे लेकर सरकार ने सख्त रुख अपना लिया है. सरकार ने साफ कर दिया है की तय सीमा के बाद बिना फार्मर आईडी के किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा. सरकार के निर्देश अनुसार 15 मई 2026 के बाद उर्वरक, बीज और अन्य कृषि योजनाओं का लाभ लेने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है. जिन किसानों ने यह आईडी नहीं बनवाई होगी, वह इन सुविधाओं से वंचित रह सकते हैं. इतना ही नहीं पीएम किसान योजना की अगली किस्त भी बिना फार्मर आईडी के रुक सकती है. बड़ी संख्या में किसान अभी भी रजिस्ट्रेशन से दूर आंकड़ों के अनुसार अभी भी बड़ी संख्या में किसान इस प्रक्रिया से बाहर है.कई क्षेत्रों में रजिस्ट्रेशन की गति धीमी है, जिसे तेज करने के लिए सरकार ने मिशन मोड में अभियान शुरू किया है. प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि हर ग्राम पंचायत स्तर पर कैंप लगवाकर ज्यादा से ज्यादा किसानों का रजिस्ट्रेशन कराया जाए. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए पंचायत स्तर पर भी कैंप लगाए जा रहे हैं. इसके अलावा जिन गांवों में रजिस्ट्रेशन कम हुआ है, वहां विशेष अभियान चलाकर लक्ष्य पूरा करने की योजना बनाई जा रही है. इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है, ताकि हर एलिजिबल किसान तक यह सुविधा पहुंच सके. ये भी पढ़ें-PM KISAN Nidhi Scheme: क्या लाडली बहना योजना के साथ किसान निधि का पैसा भी ले सकती हैं MP की महिला किसान, क्या है नियम?

Continues below advertisement

क्यों जरूरी है फार्मर आईडी? फार्मर आईडी एक डिजिटल रिकॉर्ड है, जिसमें किसान की जमीन, फसल और बैंक से जुड़ी जानकारी दर्ज की जाती है. इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी किसानों तक पारदर्शी तरीके से पहुंच रहा है या नहीं. साथ ही इससे फर्जीवाड़ा रोकने और सब्सिडी के सही वितरण में भी मदद मिलेगी. इन कामों में भी होगी फार्मर आईडी जरूरी आने वाले समय में फार्मर आईडी सिर्फ योजनाओं तक सीमित नहीं रहेगी. न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने, फसल बीमा का लाभ लेने, कृषि ऋण पाने और प्राकृतिक आपदा में राहत के लिए भी आईडी अनिवार्य है .सरकार खाद की बिक्री को भी इस आईडी से जोड़ने की तैयारी कर रही है. जिससे कालाबाजारी पर रोक लग सकेगी. 

ये भी पढ़ें-Sugarcane Farming Technique: इस तरीके से करेंगे गन्ने की बुवाई तो होगी लाखों की कमाई, फायदे का सौदा जान लें किसान

Continues below advertisement
Published at: 14 Apr 2026 06:40 AM (IST)
Tags:PM Kisan installmentDigital Farmer IDfarmer ID registrationgovernment schemes farmers
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Farmer ID Registration: इस चीज के बिना रुक जाएगा सरकार योजनाओं से मिलने वाला पैसा, किसान भाई जरूर बनवा लें यह आईडी
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.