Agriculture Machinery Subsidy: खेती में कई ऐसे काम होते हैं, जिनमें किसानों को काफी मेहनत और समय लगाना पड़ता है. खेत तैयार करना हो, फसलों पर दवा का छिड़काव करना हो या कटाई करनी हो, इन सभी कामों में कृषि यंत्रों की मदद से समय और मेहनत दोनों बचाए जा सकते हैं. लेकिन कई किसान महंगी मशीनें खरीदने का खर्च नहीं उठा पाते. ऐसे किसानों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने कृषि यंत्रों पर सब्सिडी पाने का मौका दिया है. इसके लिए किसान 7 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Continues below advertisement

अगर आप उत्तर प्रदेश के किसान हैं और खेती के लिए कोई मशीन खरीदना चाहते हैं, तो कृषि विभाग की इस योजना का फायदा उठा सकते हैं. इसके लिए किसानों को उत्तर प्रदेश कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. आवेदन की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू होकर 20 अक्टूबर तक चलेगी.

कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक पर भी मदद

Continues below advertisement

इस योजना का फायदा केवल व्यक्तिगत रूप से कृषि यंत्र खरीदने वाले किसानों तक सीमित नहीं है. कस्टम हायरिंग सेंटर और फार्म मशीनरी बैंक बनाने के लिए भी आवेदन किया जा सकता है. इनके लिए 10-10 लाख रुपये तक के प्रावधान के तहत आवेदन का मौका दिया गया है. कस्टम हायरिंग सेंटर की मदद से किसान किराये पर कृषि मशीनें ले सकते हैं. इससे खासकर छोटे और सीमांत किसानों को राहत मिल सकती है, क्योंकि उन्हें हर मशीन खरीदने के लिए बड़ी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी.

किसान ड्रोन और फसल अवशेष से जुड़े यंत्र भी शामिल

योजना में किसान ड्रोन और फसल में कीट-रोगों से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले कृषि रक्षा यंत्र भी शामिल हैं. वहीं, फसल अवशेष प्रबंधन के तहत एकल कृषि यंत्र और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए 30 लाख रुपये तक के प्रावधान के तहत आवेदन किया जा सकता है. इसके अलावा, त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के तहत मेज सेलर और मिलेट पर्लर जैसे उपकरणों के लिए भी आवेदन का मौका है. सीडीपी योजना के तहत भी कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: दिवाली गिफ्ट: हर किसान को मिलेंगे ₹5000, कैसे करें अप्लाई

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन करने के लिए सबसे पहले www.agriculture.up.gov.in पर जाएं. इसके बाद किसान कॉर्नर में जाकर ‘यंत्र बुकिंग प्रारंभ’ विकल्प पर क्लिक करें. यहां से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है.

आवेदन करने से पहले किसान अपनी जरूरत के यंत्र, उससे जुड़ी शर्तों और अनुदान की जानकारी जरूर जांच लें. ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर है, इसलिए समय रहते प्रक्रिया पूरी कर लें.

यह भी पढ़ें: पशुपालकों की मौज! हरे चारे के लिए मिलेंगे 4 हजार रुपये, ऐसे उठाएं फायदा