आजकल खेती में किसान नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल तेजी से कर रहे हैं. खासकर शहरी इलाकों और छोटे स्थानों में रहने वाले लोग भी अब अपने घर पर ही सब्जियां उगा रहे हैं. इन्हीं आधुनिक तरीकों में से एक है हवा में लटकाकर टमाटर की खेती करना, जो किसानों के लिए एक मुनाफे का सौदा है. इसे “हैंगिंग गार्डनिंग” भी कहा जाता है.

Continues below advertisement

अक्सर किसान गर्मी में टमाटर की खेती से बचते हैं लेकिन सही समय, सही किस्म और सही तकनीक अपनाकर ये कमाई का एक बड़ा जरिया बन सकता है, साथ ही आप कम जगह में भी अच्छी पैदावार ले सकते हैं और गर्मी के मौसम में भी ताजे टमाटर का आनंद उठा सकते हैं.

हवा में लटकाकर टमाटर की खेती क्या है?

यह एक ऐसी तकनीक है जिसमें टमाटर के पौधों को जमीन पर लगाने के बजाय गमलों, बोतलों या टोकरी में लगाकर ऊपर लटका दिया जाता है. यानी पौधे नीचे की तरफ बढ़ते हैं और टमाटर आसानी से उगते हैं. इस तरह टमाटर की हैंगिंग गार्डनिंग से किसान प्रति बीघा 50 से 60 हजार रुपये तक का मुनाफा कमा सकते हैं. यह तरीका उन किसानों के लिए फायदेमंद है, जिनके पास खेत नहीं है या खेती के लिए ज्यादा जमीन नहीं है. 

Continues below advertisement

यह भी पढ़ेंः तपती धूप में भी लहलहा रही है ये 'विदेशी लाल फसल', कम पानी में किसानों की चांदी ही चांदी

गर्मी में क्यों है फायदेमंद?

टमाटर के खेती के लिए जनवरी-फरवरी में रोपाई की जाती है, जिसके लिए 20 से 25 डिग्री सेल्सियस तक तापमान सही माना जाता है. हालांकि, हैंगिंग गार्डनिंग में गर्मी के दिनो में मिट्टी में पारंपरिक रोपाई की आवश्यकता नहीं रह जाती, जिससे टमाटर पर गर्मी का ज्यादा असर नहीं पड़ता. हैंगिंग गार्डनिंग में पौधे हवा में लटके होते हैं, तो उन्हें बेहतर हवा मिलती है और मिट्टी ज्यादा गर्म नहीं होती, इससे पौधे स्वस्थ रहते हैं और टमाटर की पैदावार अच्छी होती है.

कैसे करें शुरुआत?

हवा में टमाटर उगाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती, सबसे पहले अच्छी पैदावार के लिए मिट्टी को उपजाऊ बनाना बहुत जरूरी है. इसके लिये उसमे गोबर की खाद या कम्पोस्ट डाल दें, ऐसा करने से मिट्टी की उर्वरकता बढ़ती है और पौधों को पूरा पोषण मिलता है. साथ ही हवा मैं टमाटर की खेती के लिए आप प्लास्टिक की बोतल, गमला या हैंगिंग बास्केट ले सकते हैं. इसमें अच्छी क्वालिटी की मिट्टी, गोबर की खाद और थोड़ी रेत मिलाकर भर दें, फिर टमाटर के छोटे पौधे को इसमें लगाकर इसे किसी मजबूत जगह पर टांग दें, ध्यान रखें कि पौधे को रोजाना धूप और समय पर पानी मिलता रहे.

देखभाल करने का तरीका

  • पानी: रोजना थोड़ा-थोड़ा पानी दें, लेकिन मिट्टी को बहुत ज्यादा गीला न करें वरना जड़ें सड कर खराब हो सकती हैं.
  • खाद: खाद पौधे को ताकत देने के लिए हर 10 से 15 दिन में थोड़ी आर्गेनिक खाद ज़रूर डालना चाहिए.
  • कीड़ों से बचाव: ये टमाटर की खेती के लिए एक बड़ा खतरा हो सकता है इसलिए कीड़ों को दूर रखने के लिए आप नीम के पानी या घर के बने नुस्खों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

यह भी पढ़ेंः  इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा