Telangana Ration Card: केंद्र और राज्य सरकारें गरीब लोगों को राहत देने के लिए लगातार कदम उठा रही हैं. सभी पात्रों को हर महीने निर्धारित राशन दिया जाता है. लेकिन एक जगह राशन कार्ड धारकों को झटका लगा है. यहां राशन वितरण में कटौती की गई है. निर्धारित राशन से कम मात्रा में लोगों को ये दिया जाएगा. हालांकि, राज्य सरकार ने आश्वस्त किया है कि आने वाले दिनों में निर्धारित राशन ही पात्रों को दिया जाएगा. 

तेलंगाना सरकार ने लिया निर्णय

तेलंगाना सरकार ने राशन के नियमों में बलदाव किया है. प्रदेश सरकार ने अब से राशनकार्ड धारकों को पफ्री में दिए जाने वाले चावल वितरण की मात्रा कुछ कम कर दी है. इस निर्णय को गरीबों के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है. 

3 महीने तक एक किलो चावल मिलेगा कम

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राशन कार्ड धारक को अगले तीन महीने तक कम राशन मिलेगा. अगले 3 महीने लाभार्थियों को फ्री में मिलने वाली चावल में कटौती की जाएगी. लाभार्थी को अभी तक 6 किलोग्राम चावल मिलता था. लेकिन अब राज्य सरकार 5 किलोग्राम चावल देगी. 

अप्रैल से मिलने लगेगा 6 किलो चावल

राज्य सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि राशन में एक किलोग्राम चावल की कटौती की स्थायी नहीं है. यह बस 3 महीने के लिए रहेगी. अप्रैल से राशन कार्डधारकों को फिर से 6 किलोग्राम चावल देना शुरू कर दिया जाएगा. किसी भी राशन कार्डधारी को परेशान होने की जरूरत नहीं है.  

इसलिए की जा रही कटौती

राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार की ओर से यह कटौती की गई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, तेलंगाना राज्य के नागरिक आपूर्ति मंत्री गंगुला कमलाकर ने बताया कि पीएमजीकेवाई के तहत दिसंबर 2022 तक लाभार्थी को 203 किलो चावल दिया गया है. जबकि 200 किलोग्राम दिए जाने का प्रावधान था. इस हिसाब से 3 किलोग्राम चावल प्रत्येक लाभार्थी को अतिरिक्त पहुंचा है. इसी को देखते हुए आगामी 3 महीने तक एक किलोग्राम चावल की कटौती का निर्णय लिया गया है. इससे चावल के कोटे को नियंत्रण करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. किसान भाई, किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें:- किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस बार खाते में 2000 नहीं, पूरे 4000 रुपये आएंगे, ये है वजह