PM Kisan 24th Installment: खेती-किसानी के खर्च के बीच जब किसान के खाते में पीएम किसान सम्मान निधि के 2,000 रुपये आते हैं, तो बीज, खाद या दूसरी जरूरतों को पूरा करने में थोड़ी मदद मिल जाती है. यही वजह है कि देशभर के लाखों किसान अब योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन पैसा खाते में आने से पहले कुछ जरूरी चीजें जांच लेना बेहतर है, ताकि किसी गलती की वजह से भुगतान न अटके.

Continues below advertisement

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को साल में 6,000 रुपये दिए जाते हैं. यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है. केंद्र सरकार ने 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त जारी की थी. अब किसान अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी तक केंद्र सरकार की ओर से 24वीं किस्त जारी करने की तारीख का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. 

कर्नाटक के 5.97 लाख किसानों को क्यों नहीं मिला पैसा?

Continues below advertisement

किसानों के लिए ई-केवाईसी पूरी करना जरूरी है. कर्नाटक में करीब 5.97 लाख किसान ई-केवाईसी पूरी नहीं होने और आधार से जुड़ी बैंकिंग जानकारी की समस्याओं के कारण पीएम किसान का लाभ नहीं पा सके हैं. इसलिए अगली किस्त का इंतजार करने से पहले अपना ई-केवाईसी स्टेटस और भुगतान की जानकारी जरूर जांच लें.

घर बैठे ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

  • इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in खोलें. 
  • यहां ‘Know Your Status’ पर क्लिक करें. 
  • फिर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा भरें. 
  • आगे मांगी गई जानकारी पूरी करने पर भुगतान की स्थिति, बैंक का नाम और ई-केवाईसी से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं. 

अगर रजिस्ट्रेशन नंबर याद नहीं है, तो वेबसाइट पर ‘Know Your Registration Number’ से इसे पता किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: किसान निधि का पैसा आने से पहले ये काम जरूर करें किसान, यहां जानें अपडेट

ई-केवाईसी पूरी करने के तीन तरीके

पहला तरीका है पीएम किसान पोर्टल पर जाकर आधार नंबर के जरिए ओटीपी से वेरिफिकेशन करना. इसके लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर चालू होना चाहिए. दूसरा तरीका नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी पर जाकर बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन कराना है. तीसरा तरीका पीएम किसान मोबाइल ऐप के जरिए चेहरे की पहचान से ई-केवाईसी करना है. 

किसान यह भी जांच लें कि बैंक खाते की जानकारी सही है और भुगतान में कोई दूसरी कमी तो नहीं दिखाई जा रही. अगर स्टेटस में समस्या दिखे, तो उसे समय रहते ठीक कराने के लिए संबंधित विभाग या सीएससी से संपर्क करें. पीएम किसान की अगली किस्त की तारीख अभी तय नहीं हुई है, लेकिन जरूरी जानकारी पहले से ठीक रखने पर भुगतान में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ें: बेसहारा गायों को दीजिए छत, सरकार हर साल देगी 72000 रुपये