Nagpur Orange Farming: अगर आपके पास भी फार्म हाउस या खाली जमीन है तो आप इससे अच्छी कमाई कर सकते हैं. जी हां, इस खाली पड़ी जमीन पर आप संतरे की खती कर अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. संतरे की कुछ किस्में अपने मीठे स्वाद आर खुशबू के लिए जानी जाती है. खासकर नागपुर का संतरा अपने खट्टे-मीठे स्वाद और रस के लिए जाना जाता है. बाजार में इसकी डिमांड भी अच्छी रहती है. 

Continues below advertisement

हालांकि, संतरे के पेड़ लगाने के बाद कमाई शुरू होने में कुछ साल लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी अपनी खाली पड़ी जमीन से कमाई करना चाहते हैं तो अपने फार्म हाउस पर संतरे का बाग लगाना सकते हैं. लेकिन इससे पहले इसकी खेती का सही तरीका और खर्च समझना जरूरी है.

नागपुर के संतरे की क्या है खासियत?

Continues below advertisement

नागपुर का संतरा मैंडरिन समूह का फल है. इसकी खेती मुख्य रूप से महाराष्ट्र के नागपुर और आसपास के इलाकों में होती है. इसके लिए हल्की ठंड, गर्म मौसम और पानी की अच्छी निकासी वाली जमीन उपयुक्त मानी जाती है. ध्यान रखें कि हर इलाके में इसकी पैदावार एक जैसी नहीं होगी. इसलिए बाग लगाने से पहले अपने जिले के कृषि विज्ञान केंद्र से मौसम और मिट्टी की जानकारी जरूर लें.

फार्म हाउस पर कैसे तैयार करें जमीन?

  • संतरे की खेती के लिए ऐसी जमीन चुनें, जहां बारिश का पानी जमा न होता हो. 
  • इसकी खेती के लिए दोमट मिट्टी अच्छी मानी जाती है. 
  • सबसे पहले खेत की सफाई करें और मिट्टी की जांच कराएं.
  • आमतौर पर पौधों के बीच करीब 6 x 6 मीटर की दूरी रखी जाती है. 
  • इस हिसाब से एक एकड़ में लगभग 110 पौधे लगाए जा सकते हैं. 
  • हालांकि, पौधों की दूरी स्थानीय परिस्थितियों के हिसाब से बदल सकती है.

यह भी पढ़ें: साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार

पौधे कब और कैसे लगाएं?

संतरे के पौधे लगाने के लिए बारिश का मौसम अच्छा माना जाता है, बशर्ते खेत में पानी न भरता हो. किसान अच्छी नर्सरी से स्वस्थ और सही किस्म के कलमी पौधे खरीदें. पौधे लगाने से पहले गड्ढे तैयार करें और मिट्टी की जांच के अनुसार सड़ी गोबर खाद मिलाएं. शुरुआती कुछ सालों में पौधों को नियमित पानी देना और खरपतवार हटाना जरूरी है.

कितने साल में मिलने लगेंगे संतरे?

संतरे के कलमी पौधों पर आमतौर पर तीन से चार साल में फल आने शुरू हो सकते हैं. हालांकि, अच्छी व्यावसायिक पैदावार मिलने में पांच से छह साल या उससे ज्यादा समय लग सकता है. इस दौरान पेड़ों की छंटाई, सिंचाई, खाद और कीटों से बचाव पर ध्यान देना जरूरी है. पानी की बचत के लिए ड्रिप सिंचाई भी लगाई जा सकती है.

एक एकड़ में कितनी होगी कमाई?

मान लीजिए कि, एक एकड़ में 110 पौधे लगाए गए हैं. पूरी तरह तैयार बाग में औसतन 40 किलो फल प्रति पेड़ मिले, तो कुल उत्पादन करीब 4,400 किलो होगा. अगर संतरे का औसत बिक्री भाव 30 रुपये किलो मिले, तो कुल बिक्री लगभग 1 लाख 32 हजार रुपये होगी. हालांकि, इसमें से आपको खाद, सिंचाई, मजदूरी और दूसरे खर्च घटाने होंगे.

यह भी पढ़ें: क्या गमले में उगा सकते हैं ड्रैगन फ्रूड? जान लें तरीका