✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Curry Leaf Plant Growing: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं 'करी पत्ता', बार-बार बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Advertisement
कविता गाडरी   |  10 Apr 2026 08:29 AM (IST)

Curry Leaf Plant Growing: करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. घर पर तैयार करने के लिए मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को बराबर मात्रा में मिलाया जाता है.

Curry Leaf Plant Growing: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं 'करी पत्ता', बार-बार बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

करी पत्ता उगाने का तरीका

हमारी भारतीय रसोई में करी पत्ते का खास महत्व होता है. दाल से लेकर साउथ इंडियन डिशेज तक इसका तड़का खाने के स्वाद और खुशबू को कई गुना बढ़ा देता है. आमतौर पर लोग इसे बाजार से खरीद कर इस्तेमाल करते हैं. लेकिन अगर आप चाहे तो इसे घर के किचन गार्डन या गमले में भी उगा सकते हैं. कुछ बातों का ध्यान रखकर आप सालों तक अपने ही किचन गार्डन का करी पता इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि आप घर के किचन गार्डन में करी पत्ता कैसे उगा सकते हैं?

Continues below advertisement

सही मिट्टी और गमले का चुनाव जरूरी 

करी पत्ते के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए रेतीली दोमट मिट्टी सबसे उपयुक्त मानी जाती है. इसे घर पर तैयार करने के लिए मिट्टी, रेत और गोबर की खाद को बराबर मात्रा में मिलाया जाता है. इससे पानी की निकासी बेहतर होती है और जड़ों को सड़ने से बचाया जा सकता है. शुरुआत के लिए 8 से 10 इंच तक का गमला सही होता है. लेकिन पौधे के बढ़ने के साथ इसे बड़े गमले में शिफ्ट करना भी जरूरी होता है. गमले से पानी निकलने के लिए नीचे छेद होना भी जरूरी है. 

Continues below advertisement

ये भी पढ़ें-इस किस्म का मशरूम उगाया तो रातोंरात हो जाएंगे लखपति, मौसम की मार का भी नहीं पड़ता असर

बीज या कटिंग से लगा सकते हैं पौधा 

करी पत्ता का पौधा बीज और कटिंग दोनों तरीके से लगाया जा सकता है. हालांकि कटिंग से पौधा लगाना ज्यादा आसान और तेज होता है. इसके लिए हेल्दी पौधे से चार से पांच इंच लंबी कटिंग लेकर उसके कुछ पत्ते हटा दे और थोड़ी देर पानी में रखने के बाद उसे मिट्टी में लगा सकते हैं. पौधा बीज से लगाने पर तैयार होने में ज्यादा समय लगता है. इसलिए ज्यादातर लोग कटिंग का तरीका अपनाते हैं. वहीं करी पत्ते के पौधे को दिन में कम से कम 5 से 6 घंटे की धूप मिलना जरूरी है. इसे ऐसी जगह रखें, जहां धूप आती हो. इसके अलावा पानी देने में खास ध्यान रखने की जरूरत होती है. मिट्टी सूखने पर ही पौधे को पानी दें, क्योंकि ज्यादा पानी देने से जड़ खराब हो सकती है. वहीं गर्मियों में पानी की मात्रा थोड़ी बढ़ा सकते हैं, लेकिन इसे पूरी तरह भरकर नहीं रखना चाहिए.

खाद और पोषण से बढ़ेगी ग्रोथ

करी पत्ते के पौधे को हरा भरा रखने के लिए समय-समय खाद देना भी जरूरी होता है. इसके लिए आप गोबर की खाद नीम की खली या दूसरी खाद का उपयोग क्या कर सकते हैं. इसके अलावा दो से तीन महीने में एक बार फर्टिलाइजर देने से पौधे की ग्रोथ बेहतर होती है. वहीं लिक्विड फर्टिलाइजर के तौर पर आप गोबर के उपले का पानी, किचन वेस्ट से बना गोल भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे पौधे को जरूरी पोषक तत्व मिलेंगे. करी पत्ते के पौधे को घना बनाने के लिए समय-समय पर उसकी छंटाई करना भी जरूरी होता है. पौधा जब 8 से 10 इंच का हो जाए तो ऊपर का हिस्सा हल्का काटने से नई शाखाएं निकलती है और पौधा घना बनता है. इसके अलावा कीड़ों से बचाव के लिए नीम का तेल भी आप पौधे पर छिड़क सकते हैं.

ये भी पढ़ें-किसान गांव में रहकर बन सकते हैं बड़े बिजनेसमैन, इस स्कीम में बेहद कम ब्याज पर मिल रहा लोन

Published at: 10 Apr 2026 08:29 AM (IST)
Tags:Kitchen garden tipscurry leaf plant growinggrow curry leaves at homecurry leaf in pot
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Curry Leaf Plant Growing: घर के किचन गार्डन में ऐसे उगाएं 'करी पत्ता', बार-बार बाजार से खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत
Continues below advertisement
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.