✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Pig farming scheme: एक सुअर पर सालभर में एक लाख की कमाई, जानें इसके लिए कितना पैसा देती है सरकार?

कविता गाडरी   |  08 Apr 2026 09:11 AM (IST)

नेशनल लाइव स्टॉक मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसे पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत लागू किया जाता है. इसका उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र का विकास करना और पशुओं की नस्ल सुधारना है.

Pig farming scheme: एक सुअर पर सालभर में एक लाख की कमाई, जानें इसके लिए कितना पैसा देती है सरकार?

सुअर पालन पर सब्सिडी

Pig farming scheme: ग्रामीण क्षेत्र के किसानों की आय बढ़ाने और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार नई योजनाएं चला रही है. इन्हीं में से एक प्रमुख योजना नेशनल लाइव स्टॉक मिशन है, जिसके तहत सुअर पालन को एक फायदेमंद बिजनेस के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार का मानना है कि पिग फार्मिंग कम लागत में शुरू होकर अच्छा मुनाफा देने वाला काम बन सकता है. इसलिए इसमें भारी सब्सिडी का प्रावधान किया गया है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि एक सुअर पर साल भर में एक लाख तक की कमाई हो सकती है और इसके लिए सरकार कितना पैसा देती है?

क्या है नेशनल लाइव स्टॉक मिशन?

नेशनल लाइव स्टॉक मिशन केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है. जिसे पशुपालन और डेयरी विभाग के तहत लागू किया जाता है. इसका उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र का विकास करना, पशुओं की नस्ल सुधारना और किसानों को आधुनिक तकनीक के जरिए आत्मनिर्भर बनाना है. इस योजना के तहत सुअर पालन को खासतौर पर बढ़ावा दिया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-Black Cardamom Farming: बिरयानी की जान होता है यह मसाला, कहते हैं 'ब्लैक गोल्ड'; किसान कर सकते हैं तगड़ी कमाई

सुअर पालन पर कितनी मिलती है मदद?

नेशनल लाइव स्टॉक मिशन योजना के तहत सुअर पालन यूनिट लगाने के लिए सरकार पूंजी लागत पर करीब 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देती है. यह सब्सिडी अधिकतम 30 लाख रुपये तक सीमित है. यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है. इस आर्थिक सहायता का उपयोग फार्म या शेड बनाने, सुअरों की खरीद, उपकरण और दूसरी जरूरी सुविधाओं पर किया जा सकता है. वहीं आपको बता दे कि इस योजना का फायदा कई तरह के लोग उठा सकते हैं. इनमें किसान, पशुपालक, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, स्टार्टअप और नए उद्यमी शामिल है. आवेदन करने के लिए जरूरी है कि आवेदक पशुपालन या कृषि से जुड़ा हो और उसके पास परियोजना के लिए जमीन या स्थान उपलब्ध हो, इसके साथ ही बैंक से जुड़े डॉक्यूमेंट होना भी अनिवार्य है.

कैसे कर सकते हैं आवेदन?

इस योजना का लाभ लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति को नेशनल लाइवस्टॉक मिशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होता है. इसके बाद लॉगिन कर पिग फार्मिंग से जुड़ी परियोजना का चयन करना होता है. आवेदन के दौरान आधार कार्ड, पहचान पत्र, बैंक खाता डिटेल,  जमीन से जुड़े कागज और प्रोजेक्ट रिपोर्ट जैसे डॉक्यूमेंट अपलोड करने होते हैं. आवेदन जमा होने के बाद संबंधित विभाग की ओर से जांच की जाती है.

कैसे मिलती है सब्सिडी?

सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी दो किस्तों में जारी होती है. पहली किस्त तब मिलती है, जब बैंक से लोन जारी होता है और प्रोजेक्ट शुरू  होने की पुष्टि हो जाती है. दूसरी किस्त परियोजना पूरी होने और वेरिफिकेशन के बाद दी जाती है. लाभार्थी को परियोजना की कुल लागत का कुछ हिस्सा खुद या बैंक लोन के जरिए जुटाना होता है.

ये भी पढ़ें-Wheat MSP Rajasthan: इस राज्य में गेहूं की खरीद पर किसानों को मिल रहा सबसे ज्यादा दाम, MSP के साथ 150 रुपये का बोनस

Published at: 08 Apr 2026 09:11 AM (IST)
Tags:National Livestock Missionpig farming schemepig farming businesslivestock subsidy
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Pig farming scheme: एक सुअर पर सालभर में एक लाख की कमाई, जानें इसके लिए कितना पैसा देती है सरकार?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.