✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Ethanol Plant Setup: गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट, कितनी सब्सिडी देती है सरकार?

कविता गाडरी   |  14 Apr 2026 09:53 AM (IST)

भारत में सड़क परिवहन का बड़ा हिस्सा पेट्रोल और डीजल जैसे फ्यूल पर निर्भर करता है. ऐसे में एथेनॉल जैसे बायोफ्यूल का उपयोग बढ़ाना जरूरी हो गया है. एथेनॉल पेट्रोल के साथ मिलकर इस्तेमाल किया जाता है.

Ethanol Plant Setup: गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट, कितनी सब्सिडी देती है सरकार?

गन्ना किसान एथेनॉल प्लांट कैसे लगा सकते हैं

Ethanol Plant Setup: देश में बढ़ते प्रदूषण और ईंधन की बढ़ती मांग के बीच एथेनॉल उत्पादन को तेजी से बढ़ावा दिया जा रहा है. सरकार का लक्ष्य पेट्रोल में 20 फीसदी तक एथेनॉल मिलाने का है, जिससे न सिर्फ प्रदूषण कम होगा, बल्कि किसानों के आय बढ़ाने का रास्ता भी खुलेगा. खासतौर पर गन्ना किसानों के लिए यह एक बड़ा अवसर बनकर आया है. क्योंकि एथेनॉल का उत्पादन गन्ने, शीरे और अनाज से किया जाता है. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि गन्ना किसान एथेनॉल प्लांट कैसे लगा सकते हैं और सरकार इसके लिए कितनी सब्सिडी देती है?

एथेनॉल प्लांट क्यों है जरूरी?

भारत में सड़क परिवहन का बड़ा हिस्सा अभी भी पेट्रोल और डीजल जैसे फ्यूल पर निर्भर करता है. ऐसे में एथेनॉल जैसे बायोफ्यूल का उपयोग बढ़ाना जरूरी हो गया है. एथेनॉल पेट्रोल के साथ मिलकर इस्तेमाल किया जाता है, जिससे प्रदूषण कम होता है और ईंधन की लागत भी घटती है. सरकार का मानना है कि एथेनॉल उत्पादन बढ़ने से किसानों की फसलों की मांग बढ़ेगी. ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर पैदा होंगे और देश की तेल आयात पर निर्भरता भी कम होगी.

ये भी पढ़ें-2 लाख लगाकर कमा सकते हैं 10 लाख, टमाटर की खेती का यह तरीका बदल देगा किस्मत

गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट?

एथेनॉल प्लांट लगाने के लिए किसानों को कुछ जरूरी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है. इसके लिए जमीन, मशीनरी, और कच्चे माल की व्यवस्था करनी होती है. एथेनॉल उत्पादन की प्रक्रिया में मुख्य रूप से फर्मेंटेशन और डिस्टिलेशन शामिल होते हैं. गन्ने का रस या मोलासेस को पानी और यीस्ट में मिलाकर फर्मेंटेशन किया जाता है, जिससे अल्कोहल बनता है. इसके बाद आसवन प्रक्रिया के जरिए एथेनॉल तैयार किया जाता है. प्लांट लगाने के लिए किसानों को जमीन के कागजात, पर्यावरण मंजूरी, कंपनी रजिस्ट्रेशन से जुड़े डॉक्यूमेंट और ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से एथेनॉल सप्लाई के लिए अनुमति लेनी होती है.

सरकार से क्या मिलती है मदद?

एथेनॉल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई तरह की सहायता देती है. इसमें ब्याज सब्सिडी, आसान लोन और कुछ टैक्स में राहत शामिल है. सरकार ने एथेनॉल पर जीएसटी दर भी घटा रखी है, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलता है. इसके अलावा एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम के तहत कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है. वहीं एथेनॉल उत्पादन से गन्ना किसानों को सबसे बड़ा फायदा यह है कि उनकी फसल की मांग बढ़ेगी और भुगतान में देरी की समस्या भी कम होगी. इसके अलावा फसल अवशेष और एक्स्ट्रा उत्पादन का भी इस्तेमाल एथेनॉल बनाने में किया जा सकता है, जिससे किसानों को अतिरिक्त आय का सोर्स भी मिल जाएगा.

ये भी पढ़ें-पहाड़ों की कामधेनु होती है बद्री नस्ल की गाय, जानें एक दिन में कितना देती है दूध?

Published at: 14 Apr 2026 09:53 AM (IST)
Tags:Sugarcane FarmersBiofuelethanol plant setupethanol production process
  • हिंदी न्यूज़
  • एग्रीकल्चर
  • Ethanol Plant Setup: गन्ना किसान कैसे लगा सकते हैं एथेनॉल प्लांट, कितनी सब्सिडी देती है सरकार?
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.